फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Income Tax Department raids in Jaunpur at famous jewellery shop kirti kunj stir in city

जौनपुर के बड़े कारोबारी के यहां सीबीआई का छापा, शहर में हड़कंप, दामाद से जुड़ा है मामला

Fri, 30 Jul 2021 02:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jul 2021 02:24 PM IST
सार

सराफा कारोबारी के आईईएस (भारतीय इंजीनियरिंग सेवा) दामाद की आय से आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई लखनऊ की टीम ने ये छापेमारी की है। 

विज्ञापन
Income Tax Department raids in Jaunpur at  famous jewellery shop kirti kunj stir in city
जौनपुरः कीर्ति कुंज फर्म पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर शहर के बड़े सराफा कारोबारी और प्रतिष्ठित कीर्ति कुंज फर्म के एमडी घर और ऑफिस (एक ही में है) पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। सीबीआई की इस कार्रवाई से शहर भर में हड़कंप मचा है। सराफा कारोबारी के आईईएस (भारतीय इंजीनियरिंग सेवा) दामाद की आय से आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबाआई लखनऊ की टीम ने ये छापेमारी की है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के चहारसू चौराहा स्थित नन्हे लाल सेठ की दुकान है। वह कीर्ति कुंज के विभिन्न फर्मों के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसी दुकान से सटा उनका मकान भी है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सीबीआई विभाग की टीम स्थानीय पुलिस साथ छापेमारी के लिए पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि नन्हे लाल सेठ का आईईएस (भारतीय इंजीनियरिंग सेवा) दामाद नवनीत लखनऊ में तैनात है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति  का आरोप है। मामले की जांच में सीबीआई जुटी है। जांच के क्रम में ही सीबीआई की एक टीम नवनीत के ससुराल पहुंची है। ससुराल के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शहर के व्यस्ततम चौराहे पर भीड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता के शराब से जुड़े कलेक्शन सेंटर पर ईडी का छापा

भाजपा नेता और शराब कारोबारी ओमप्रकाश जायसवाल के भाई प्रदीप जायसवाल के शराब बिक्री का पैसा जमा करने वाले कलेक्शन सेंटर पर बृहस्पतिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा। 12 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए। टीम के मुताबिक सहारनपुर के टपरी स्थित डिस्टलरी से टैक्स चोरी की जांच के क्रम में छापामारी की गई है। 

सहारनपुर के टपरी स्थित डिस्टलरी को-ऑपरेटिव कम्पनी लिमिटेड में डिस्टलरी मालिक, यूनिट हेड व आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा 100 करोड़ की सालाना टैक्स चोरी का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में पूछताछ के दौरान एक ड्राइवर ने भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल के शराब गोदाम के मैनेजर बताए जाने वाले संतलाल का भी नाम लिया था। जिसके बाद उन्हें आबकारी आयुक्त के स्तर से नोटिस भी भेजा गया था और बयान दर्ज करने के लिए तलब भी किया था।  

इसी कड़ी में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दो गाड़ियों से ईडी की टीम भाजपा नेता के शराब के कारोबार कलेक्शन सेंटर पर पहुंची। रात करीब साढ़े आठ बजे कार्रवाई पूरी कर टीम अपने साथ कई दस्तावेज भी ले गई। वहीं, भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि हर जिले के संदिग्ध सीएल-2 सी से गोदामों पर जांच-पड़ताल की जा रही है। इसी कड़ी में ईडी की टीम आई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed