फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In this way, the rural youth has become a player and has become a player of his own in the game

ऐसे तो ग्रामीण युवा खिलाड़ी बन लहरा चुके खेल में अपना परचम

Wed, 23 Feb 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
In this way, the rural youth has become a player and has become a player of his own in the game
जौनपुर। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में दो साल से मनरेगा के तहत खेल का मैदान बनाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक खेल का मैदान नहीं बनाया जा सका है। अभी तक महज 711 खेल का मैदान बनाया गया है, शेष खेल का मैदान बनाने का कार्य किया जा रहा है। उधर अभी तक पूरा खेल का मैदान नहीं बनने से युवा खिलाड़ी बन कर अपना परचम नहीं लहरा पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के युवा खिलाड़ी अभ्यास कर खेल में आगे बढ़ सके, इसके मद्देनजर जिले के सभी 1740 ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनाने की तैयारी दो साल पहले शुरू हुई। इस दौरान ग्राम पंचायतों में भूमि का चयन करने का कार्य शुरू किया गया। 1440 ग्राम पंचायतों में भूमि का चयन कर 13 करोड़ 32 लाख 48 हजार रूपये की लागत से खेल का मैदान बनाने का कार्य शुरू किया गया, जब खेल का मैदान बनाने का कार्य प्रारंभ हुआ तो ग्रामीण युवाओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन जैसे- जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे युवाओं की खुशियां काफूर होती चली गई है। कारण अभी तक मात्र 711 खेल मैदान ही बन पाए हैं, जिसमें खेल की सभी सुविधा उपलब्ध हैं। शेष 729 खेल का मैदान अभी तक नहीं बन पाया है, जिससे इन क्षेत्रों के युवा खिलाड़ी बनने के लिए अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान युवा दूर जाकर अभ्यास करने को विवश हैं।
विज्ञापन

300 ग्राम पंचायतों में नहीं बन रहा खेल का मैदान
जिले के 300 ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान नहीं बन रहा है। कारण इन ग्राम पंचायतों में अभी तक खेल का मैदान बनाने के लिए भूमि नहीं मिल पाई है, जिससे इन ग्राम पंचायतों में अभी तक खेल का मैदान बनाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्राम प्रचायतों में बनाए जा रहे खेल के मैदान में वॉलीबाल व बैडमिंटन कोर्ट, कबड्डी, अखाड़ा, रनिंग ट्रैक, ओपेन जिम आदि खेलों की सुविधा उपलब्ध की जा रही है, जिससे अपनी इच्छानुसार युवा खेल का अभ्यास कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा उपायुक्त भुपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मनरेगा व ग्राम निधि खाते की धनराशि से खेल का मैदान बनाया जा रहा है। भूमि नहीं मिल पाने से देरी हुई है, लेकिन अब तेजी से खेल का मैदान बनाने का कार्य किया जा रहा है। फरवरी में सभी 1440 ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनवाने देने का लक्ष्य रखा गया है। 300 ग्राम पंचायतों में जैसे ही भूमि मिल जाएगी। वैसे ही उसमें भी खेल का मैदान बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed