{"_id":"6ae108655d5695c7aa03fc6f","slug":"in-the-state-level-sub-junior-girls-football-4-teams-have-advanced-to-the-next-round-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-165855-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल में 4 टीमें अगले चक्र में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल में 4 टीमें अगले चक्र में पहुंचीं
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबाल में
Link Copied
जौनपुर। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका समन्वय फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीमें अगले चक्र में प्रवेश कीं। जिला क्रीड़ाधिकारी अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि वाराणसी और मेरठ के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। सुबह के पहले सत्र में पहला मैच गोरखपुर बनाम आगरा के बीच खेला गया। इसमें आगरा मंडल की 18-0 से विजेता रही। दूसरा मैच वाराणसी बनाम मेरठ के मध्य खेला गया। इसमें दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल समाप्ति तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। तीसरा मैच देवीपाटन बनाम अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें अलीगढ़ मंडल की टीम 3-0 गोल से विजेता रही। शाम के समय दूसरे सत्र में पहला मैच सहारनपुर बनाम विंध्याचल मंडल के बीच खेला गया। इसमें विंध्याचल मंडल की टीम 3-0 से विजेता रही। दूसरा और अंतिम मैच लखनऊ बनाम कानपुर के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ मंडल की टीम 4-0 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। बुधवार को बस्ती बनाम देवीपाटन, अलीगढ़ बनाम विंध्याचल, मुरादाबाद बनाम मेरठ, गोरखपुर बनाम कानपुर एवं लखनऊ बनाम आगरा के मध्य मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।