फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the matter of dispute with the pharmacist, the SDM made an agreement

फार्मासिस्ट से विवाद के मामले में एसडीएम ने कराया समझौता

Wed, 01 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
In the matter of dispute with the pharmacist, the SDM made an agreement
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फॉर्मासिस्ट गिरीश यादव के साथ खुटहन थाने की पुलिस पर दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। इस बीच एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने सुलह-समझौता कराकर विवाद खत्म करा दिया।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट गिरीश यादव के परिवार के लोगों को बीते शुक्रवार को पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोप है कि तहरीर लेकर पहुंचे गिरीश को ही थाने में बैठा लिया गया था। पीड़ित ने थानेदार पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। इस घटना से नाराज स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया था। चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारुकी के आश्वासन के बाद बाद लोग शांत हुए। दूसरे दिन बुधवार को कर्मचारी फिर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने थानेदार को बुलाकर विवाद का पटाक्षेप कराया। कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते दोपहर एक बजे तक अस्पताल के सभी काम बाधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed