फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the form of Siddhidatri, Mother Sheetala was worshipped by 35,000 devotees

Jaunpur News: सिद्धिदात्री स्वरूप में माता शीतला के 35 हजार भक्तों ने किए दर्शन-पूजन

Tue, 20 Oct 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
In the form of Siddhidatri, Mother Sheetala was worshipped by 35,000 devotees
शीतला चौकियां धाम में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद
धर्मापुर। मां शीतला चौकियां धाम में सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री के रूप में माता शीतला का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर के विवेकानंद पंडा ने बताया कि रात तक करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया और मत्था टेका। हवन और कन्या पूजन के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हुआ। सुबह चार बजे माता के शृंगार के बाद मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोले गए। रात 11 बजे तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। धाम के विवेकानंद पंडा ने बताया कि माता रानी का लाल और पीले रंग की साड़ी तथा गुलाब, कमल और गेंदा के फूलों से शृंगार किया गया। इसके बाद आरती की गई। बर्फी और हलवा-पूरी का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दर्शन के बाद परिसर स्थित सत्यनारायण मंदिर, काल भैरवनाथ मंदिर, काली मंदिर और हनुमान मंदिर में भी पूजन किया। विवेकानंद पंडा ने बताया कि महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को आठ सिद्धियां प्रदान करती हैं। इस दिन विशेष पूजा, हवन और कन्या पूजन का विधान है। मां को हलवा, चना, पूरी और तिल का भोग लगाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed