फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In support of the student movement took Advocate

छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे अधिवक्ता

Sat, 05 Dec 2015 12:57 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 05 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
In support of the student movement took Advocate
टीडी पीजी कॉलेज में परीक्षा फार्म भरने को लेकर छात्रों के आंदोलन को कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने समर्थन दिया है। शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में तय हुआ कि जिला
विज्ञापन


प्रशासन दोनों पक्षों से बातचीत के आधार पर समस्या का निस्तारण कराए ताकि छात्रों को न्याय मिल सके।  जिला प्रशासन इसकी जांच कराए कि कॉलेज में जो वाहन खरीदा गया उसके लिए धन कहां से आया है।
विज्ञापन


क्या पुरानी गाड़ी चलने योग्य नहीं थी। लाखों रुपये खर्च करके प्राचार्य के लिए नया आवास बनवाया गया था। लेकिन नए प्राचार्य ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद उसे फिर से बनवाया। लाखों रुपये आवास में खर्च करने की जरूरत थी या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे तय किया जाए। इस बात की जांच कराई जाए की प्राचार्य डा. राकेश सिंह जहां से आए हैं वहां उनका व्यवहार कैसा रहा है। टीडी काॅलेज में उनका स्थानांतरण विधि सम्यक है या नहीं।

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यदि मामले का निस्तारण नहीं  किया गया तो छात्रों की लड़ाई अधिवक्ता लड़ेंगे। बीच सत्र में छात्र की पढ़ाई पर रोक लगाना अनुचित है।

शुक्रवार को एलएलबी के छात्र गौरव सिंह के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधि मंडल अधिवक्ता समिति से मिलकर समस्या से अवगत कराया था। छात्रों का आरोप है कि आरटीआई के तहत काॅलेज से जानकारी मांगने के कारण गौरव सिंह का


दाखिला नहीं लिया जा रहा है। छात्रों को उम्मीद थी कि कॉलेज में पठन पाठन का माहौल बनेगा लेकिन उसे बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।  पैसा जमाकर छात्रों ने दाखिला लिया है लेकिन उनका परीक्षा फार्म नहीं जमा किया जा रहा है।

संचालन अधिवक्ता समिति के संयुक्त मंत्री दयाराम पाल ने किया। अधिवक्ता समिति ने प्रस्ताव पारित कर कुलपति, डीएम और एसपी को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed