{"_id":"57ec1a1a4f1c1b537c575af2","slug":"in-sp-office-try-do-do-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले जाती पुलिस।
एसपी कार्यालय के सामने दरोगा की पिटाई से छुब्ध एक पीड़ित ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। यह महज संयोग ही है कि लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे आत्महत्या करने का प्रयास के मामले में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
मीरगंज के भिदुना गांव के टईयापुर निवासी संत कुमार सिंह का आरोप है कि उसे तीन चार माह पहले एक दरोगा ने बीच चौराहे पर बिना किसी वजह पिटा और जूता और उसकी नाक पर रगड़ दिया था। न्याय पाने के लिए वह एसपी से लेकर डीजीपी तक प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उसे न्याय नही मिला।