{"_id":"5fe38b238ebc3e3b5d78d385","slug":"in-many-villages-police-gave-objection-at-night-jaunpur-news-vns5650441129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों में पुलिस ने दी रात में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांवों में पुलिस ने दी रात में दबिश
विज्ञापन
कई गांवों में पुलिस ने दी रात में दबिश, संदिग्ध उठाए गए
- जेल से छूटे शातिरों की हुई तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस ने मंगलवार की रात अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापा मारा। छह से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बुधवार की देर शाम तक उनसे पूछताछ होती रही। इस कार्रवाई के बाद एक महिला ने वीडियो वायरल कर बेटे के सुरक्षा की गुहार लगाई है।
प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह के नेतृत्व में शाहगंज सर्किल के विभिन्न थानों की पुलिस की गाड़ियां सरपतहां थाना क्षेत्र के चौबाहा, डेहरी बसौली, भगासा, पट्टी नरेंद्रपुर, भिवरहा समेत अन्य गांवों में पिछले दिनों जेल से छूटे अपराधियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी। चौबाहा, बसौली से एक-एक युवक, फतेहगढ़ से एक अधेड़ सहित कई अन्य संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया। चौबाहा गांव निवासी सुनील तिवारी की मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर स्थानीय पुलिसो पर बेटे को फर्जी ढंग से एनकाउंटर का आरोप लगाया। उनका कहना है कि रात में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे और उसके पोते के बारे में पूछने लगे। उसके न मिलने पर सुनील को उठा ले गए। इसके बाद से ही सुनील का कहीं पता नहीं है। उधर, एसओ जेपी सिंह का कहना था कि जेल से छूटे शातिर बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया गया थाक। महिला के आरोप गलत हैं।