फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In boxing, Mohammad Hasan became the winner and TD College was the runner-up.In boxing, Mohammad Hasan became the winner and TD College was the runner-up.

Jaunpur News: बॉक्सिंग में मोहम्मद हसन विजेता और टीडी कॉलेज बना उपविजेता

Mon, 19 Oct 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
In boxing, Mohammad Hasan became the winner and TD College was the runner-up.In boxing, Mohammad Hasan became the winner and TD College was the runner-up.
मोहम्मद हसन कॉलेज में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विजेता ट्राफी के ​साथ खिलाड़ी। विभाग
जौनपुर। पूविवि के तत्वावधान में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के कोर्ट पर आयोजित अंतर महाविद्यालयीय बॉक्सिंग महिला व पुरुष प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की टीम 40 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर की टीम 30 अंकों के साथ दूसरे तथा शिव गोविंद पीजी कॉलेज मछलीशहर जौनपुर की टीम 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज, सिंगरामऊ, संत बुला पीजी कॉलेज गाजीपुर तथा पीजी कॉलेज गाजीपुर सहित विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. शेखर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास एवं संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा से महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. शहनवाज खान, डॉ. कमरुद्दीन शेख, कॉलेज कोच मोहम्मद शफीक किरमानी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed