{"_id":"644ebd1178ce56c5f204f7b5","slug":"in-blind-faith-the-father-killed-the-daughter-by-slitting-her-throat-ojha-also-arrested-jaunpur-news-c-20-1-181596-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा पिता: मासूम बेटी को आग में झुलसाया, फिर चाकू से रेता गला, अंधविश्वास के चक्कर में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा पिता: मासूम बेटी को आग में झुलसाया, फिर चाकू से रेता गला, अंधविश्वास के चक्कर में वारदात
Mon, 01 May 2023 11:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
तालाब किनार मिला था बालिका का शव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर जिले में अंधविश्वास के चक्कर में बाप ने अपनी ही अबोध बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। नग्न अवस्था में शव को तालाब किनारे फेंक दिया था। पहले मौत का कारण साफ नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के कड़ाई से पूछताछ में पिता ने घटना बयां कर दी। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव के राजाराम का पुरवा का है। पुलिस ने हत्या में शामिल पिता व ओझा को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
24 अप्रैल 2023 को निर्वस्त्र बच्ची का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस संबंध में पुलिस को दिए गए बयान में बभनियांव निवासी पिता नेता बनवासी व गांव का ही ओझा पन्ना बनवासी ने भूत-प्रेत की आशंका में रात के अंधेरे में बेटी नंदिनी की गला रेत कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
शव को रात में ही ले जाकर तालाब में डाल दिया था। उन्हें आशंका थी कि नंदिनी के शरीर पर प्रेतात्मा का साया है, इसलिए उसे आधे घंटे तक आग के पास रखा गया था। जिससे उसके शरीर पर छाले पड़ गए थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: वाराणसी में अपहरण के बाद 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, गंगा पार रेत में दबा मिला शव
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक राम विलास, हेड कांस्टेबल आनंद सागर तिवारी, कांस्टेबल सुदीप सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है।