फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In 23 hours, the water level of the Gomti rose by 30 centimeters, reaching the steps of the ghats

Jaunpur News: 23 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ा गोमती का जलस्तर, घाटों की सीढि़यों तक पहुंचा पानी

Mon, 24 Aug 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
In 23 hours, the water level of the Gomti rose by 30 centimeters, reaching the steps of the ghats
गोमती नदी में छलांग लगाते बच्चे संवाद
जौनपुर। गोमती नदी का जलस्तर बीते 23 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ गया। शनिवार की सुबह 11 बजे नदी का जलस्तर 69.590 मीटर दर्ज किया गया था। रविवार की सुबह 10 बजे यह बढ़कर 69.890 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से हनुमान घाट, गोमतेश्वर घाट और गोपीघाट की कई सीढ़ियां डूब गईं। घाट की सिर्फ दो सीढ़ियां दिखाई दे रही हैं। वहीं, गोमतेश्वर मंदिर में भी पानी प्रवेश कर गया है। नाविकों ने नाव संचालन बंद कर दिया है। घाट के सुंदरीकरण का काम भी बंद हो गया है। आपदा विभाग के अनुसार गोमती नदी का चेतावनी बिंदु 73.066 मीटर और खतरे का निशान 74.066 मीटर है। रविवार की सुबह जलस्तर चेतावनी बिंदु से 3.176 मीटर और खतरे के निशान से 4.176 मीटर नीचे रहा। रामघाट पर भी गोमती नदी का पानी फैलाव ले लिया है। केराकत में गोमती के बढ़ते जलस्तर से सिहौली घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल भी प्रभावित होने लगा है। पानी अंत्येष्टि स्थल से करीब दो सीढ़ी नीचे तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed