फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In 10 hours, electricity was cut off more than 16 times and tripping happened more than 25 times

Jaunpur News: 10 घंटे में 16 से अधिक बार कटी बिजली, 25 से ज्यादा बार हुई ट्रिपिंग

Tue, 03 Jun 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
In 10 hours, electricity was cut off more than 16 times and tripping happened more than 25 times
जिले में गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ गई है। ओवरलोड के कारण रोज बिजली के जर्जर तार व ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। तारों में स्पार्किंग और ट्रिपिंग हो रही है। इससे लोग परेशान है। बिजली निगम के अधिकारी कोई ठोस कदम नही उठा रहे हैं। शहर में ओवरलोड के कारण मंगलवार सुबह करीब 9 बजे से शाम 7 बजे के बीच 16 से अधिक बार बिजली की कटौती हुई। निगम शहर में 22 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा करता है। हकीकत में शहर में 15 घंटे व गांव में 5 घंटे आपूर्ति हो रही है। 60 मिलियन यूनिट बढ़ गई है। सामान्य दिनों में 350 मिलियन यूनिट बिजली की खतप होती है। गर्मी में 410 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हो रही है। शहर के सहकारी कॉलोनी, उमरपुर, रुहट्टा, बदलापुर पड़ाव, वाजिदपुर में ट्रिपिंग से लोग त्रस्त है। सोमवार की रात करीब 3 घंटे बिजली गुल हो गई। रात में 1 से 2 घंटे के अंतराल पर बिजली की कटौती होती रही। ग्रामीण क्षेत्रों में सुइथाकला के बुढुपुर फीडर पर सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक और दोहपर 3 बजे से रात 9 बजे तक, रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक ओवरलोड का हवाला देकर बिजली गुल रहती है। रात में बिजली की अघोषित कटौती से जनता बेहाल है। मड़ियाहूं नगर में दिन में 5 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। वहीं रात में 1 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में दिन में 5 से 7 घंटे की बिजली कटौती से जनता परेशान है। सिंगरामऊ में लगभग 7 घंटे कटौती हो रही है और दिन में हर आधे घंटे पर ट्रिप हो जाती है। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कबिरुद्दीन में बना उपकेंद्र जहां से नगर पंचायत गौराबादशाहपुर समेत 50 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली सुबह आठ बजे करीब गुल हो जाती है। दिन भर में 25 से अधिक बार ट्रिप हो रही है। इस समय विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो गई है। भीषण गर्मी के दिनों में हो रही मनमानी बिजली की कटौती सेविद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बिजली कटौती के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन

वर्जन ...

ओवरलोड के चलते बिजली कटौती हो रही है। जल्दी ही इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा ।इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

-राकेश पांडेय मुख्य अभियंता विद्युत, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed