फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Immersed in the river Gomti youth

गोमती नदी में डूबा युवक 

Thu, 21 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के जोगीवीर बाबा मंदिर के निकट बुधवार को गोमती नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। उसकी खोजबीन की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


 क्षेत्र के समोपुर गांव निवासी राजेश का बेटा मतिश (21) अपने दोस्त महेश और सुनील के साथ गोमती नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था। मछली नहीं मिली तो तीनों नदी में नहाने लगे। नहाते समय मतिश गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


उसे डूबते देख महेश और सुनील ने बचाने की कोशिश की तो वे भी डूबने लगे। तीन को डूबता देख आस पास के मछुआरे नदी में कूद पड़े। महेश और सुनील को तो सुरक्षित  बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मतिश का पता नहीं चल सका। सूचना पर  जफराबाद थानाध्यक्ष  अजित कुमार सिंह मय फ़ोर्स मौके पर पहुंच गए। नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed