{"_id":"64900899359db959110c3ec5","slug":"imam-hanged-himself-in-room-of-mosque-in-jaunpur-children-who-came-to-take-training-2023-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: इमाम ने मस्जिद के कमरे में लगाई फांसी, तालिम लेने पहुंचे बच्चों ने देखा शव तो मचाया शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: इमाम ने मस्जिद के कमरे में लगाई फांसी, तालिम लेने पहुंचे बच्चों ने देखा शव तो मचाया शोर
Mon, 19 Jun 2023 01:19 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:19 PM IST
सार
जौनपुर जिले के रामगढ़ गोगावल गांव स्थित एक मस्जिद के कमरे में इमाम ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
इसी मस्जिद के कमरे में मिला इमाम का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के रामगढ़ गोगावल गांव स्थित एक मस्जिद के कमरे में इमाम ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
बस्ती जिले के थाना छावनी के इंदौली गांव निवासी मो. हुसैन रामगढ़ गांव के गोगावल बस्ती स्थित मदीना मस्जिद में रहकर नमाज पढ़ाने का काम करता था। साथ में बच्चों को अरबी भाषा की तालिम देता था। चार दिन पहले ही वो बस्ती से लौटा था। वह मस्जिद के अंदर बने एक कमरे में रहता था।
विज्ञापन
सोमवार अलसुबह उसने अजान नहीं दिया तो गांव का एक व्यक्ति मस्जिद पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो वह अजान देकर वापस लौट गया। सोमवार सुबह अरबी भाषा की तालिम लेने पहुंचे बच्चों ने खिड़की से देखा तो इमाम फंदे से लटका था। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ए साहब, पापा बहुत दारू पीते हैं....नन्हे फरियादी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से लगाई गुहार