फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If there is no improvement in a week, the company will be blacklisted

एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ तो ब्लैक लिस्टेड होगी टेक्नोक्राफ्ट कंपनी.......

Tue, 01 Jun 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
If there is no improvement in a week, the company will be blacklisted
नमामि मंगे और अमृत योजना के तहत शहर में चल रहे कार्यों की प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार की शाम समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में जलनिगम के अफसरों के साथ हुई बैठक में मंत्री ने काम करा रही कंपनी की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष जताया। डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकारी को नामित करते हुए एक सप्ताह तक निगरानी करने का निर्देश दिया है। इस दौरान सुधार नहीं हुआ तो कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत 208 करोड़ से शहर में सीवर लाइन बिछाई जा रही है। वहीं, नमामि गंगे योजना के तहत 206 करोड़ से पचहटिया में एसटीपी का निर्माण हो रहा है। इस कार्य को अक्तूबर 2021 तक पूरा करना है, लेकिन अब तक एक चौथाई काम भी पूरा नहीं हुआ है। सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई है और उसे वैसे ही छोड़ दिया गया है। शहर में इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। मंगलवार की शाम प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर इसकी समीक्षा की। खामियों पर जलनिगम के अफसरों से पूछताछ की। कंपनी के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके बाद मंत्री ने गेहूं खरीद, कोरोना से बचाव, राशन वितरण सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। पूरी सतर्कता के साथ सभी अफसरों को कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश मिश्र, डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ लीना तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, एसपी राजकरन नय्यर, सीडीओ अनुपम शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed