फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the refusal of firing, the car riders shot dead the fellow, recruited.

फायरिंग से मना किया तो कार सवार बनबढ़ों ने साथी को मारी गोली, भर्ती .

Sat, 14 Nov 2020 09:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
If the refusal of firing, the car riders shot dead the fellow, recruited.
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायगुंजा गांव स्थित देशी शराब ठेेके के समीप शनिवार की रात दस बजे फायरिंग करने से मना करने पर कार सवार मनबढ़ों ने साथी को ही गोली मार दी। गोली युवक के दायीं बांह में लगी है। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कमालपुर गांव निवासी जयसिंह यादव (35) शनिवार की रात करीब दस बजे अपने ट्रैक्टर चालक को उसके घर छोड़कर लौट रहे था। सरायगुंजा गांव स्थित गौरीशंकर मोड़ के पास देशी शराब की दुकान के पास कार सवार अपने कुछ परिचितों को देखकर रुक गया। जय सिंह के मुताबिक कार में सवार एक युवक अनावश्यक फायरिंग करने लगा। उसने पूछा कि सड़क पर फायरिंग क्यों कर रहे हैं तो जवाब दिया कि दिवाली मना रहा है। जय सिंह ने कहा कि यदि फायरिंग करके ही दिवाली मनानी है तो सड़क से दूर जाकर यह काम करे। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। तभी मनबढ़ ने जयसिंह को लक्ष्य कर फायर कर दिया। गोली जय सिंह की दाहिनी बांह में लगी वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इतने में कार सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना पर घायल युवक के परिवार के लोग पहुंच गए। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। पीड़ित युवक के परिवार के लोग उसके साथ वाराणसी अस्पताल में है जिससे अभीतक पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed