फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the payment of maternities is stopped, then the officers and employees will measure

प्रसूताओं का भुगतान रोका तो नपेंगे अधिकारी व कर्मचारी

Sat, 24 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
If the payment of maternities is stopped, then the officers and employees will measure
जौनपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठ में मातृ मृत्यु का घटनाओं को रोकने पर बल दिया गया। सभी स्वास्थ्य इकाईयों को निर्देश दिया गया कि इन घटनाओं की सही रिपोर्ट उपलब्ध कराएं ताकि उसे रोका जा सके। जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष व डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीएमओ को निर्देश दिया कि मातृ स्वास्थ्य योजना के तहत जनपद में घटित मातृ मृत्यु की रिपोर्टिंग ब्लॉक इकाई धर्मापुर, खुटहन, करंजाकला, सुईथाकला, रामपुर, महराजगंज, सिरकोनी, बरसठी, बक्शा, सिकरारा, डोभी, केराकत एवं शाहगंज द्वारा शून्य रिपोर्ट किया गया है। सभी को सही रिपोर्ट देने को कहा। जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी चिकित्सा इकाई पर प्रसव कराने के उपरान्त 48 घंटे रुकने पर प्रसुताओं को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। बदलापुर में चिकित्सा इकाई पर सेवा प्रदान नहीं करने पर रोष जताया। अधीक्षक को निर्देशित किया कि तत्काल नि:शुल्क भोजन व्यवस्था सुनिश्चित कर समिति को अवगत कराएं। सीएचसी डोभी, सिरकोनी, रामनगर, खुटहन, मुफ्तीगंज, बक्शा एवं सुजानगंज में सबसे कम प्रसुताओं को उक्त धनराशि का भुगतान किए जाने पर नाराजगी जताई। भुगतान शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया। कहा कि भुगतान नहीं करने पर कार्यवाही की जाए। सीएचसी मुंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूॅं, बदलापुर, मछलीशहर, सुजानगंज, धर्मापुर, रामपुर, सिकरारा, रामनगर एवं बरसठी में शत प्रतिशत बच्चों को टीका नहीं लगा है। अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगने को कहा। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में प्रशिक्षण कराते हुए जनपद की रैंकिग सुधारने का निर्देश दिया। मृत्यु रजिस्ट्रेशन जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में घटित समस्त जन्म एवं मृत्यु का रजिस्ट्रशन शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। परिवार नियोजन सितम्बर एवं अक्टूबर में समस्त चिकित्सा इकाई एक भव्य परिवार नियोजन कैंप आयोजित करें। चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी नौपेडवा बक्शा को निर्देशित किया कि हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर उटरूकला पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के साथ हुए दुर्यव्यवहार पर एफआईआर दर्ज करा कर कार्यवाही कराएं। बैठक में सीडीओ साईं तेजा सीलम, सीएमएस महिला व पुरुष बीएसए, बाल विकास एवं पुष्टाहार, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed