फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If someone tries to touch you, attack their eyes and nose

Jaunpur News: कोई आपको छूने की कोशिश करे तो आंख और नाक पर करें वार

Thu, 24 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
If someone tries to touch you, attack their eyes and nose
जौनपुर। रुहट्टा स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता हड्रेंड मिलियंस स्माइल के तहत छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आत्मरक्षा के कई तरीके बताए गए। सिखाया गया कि कोई आपसे रास्ते में छेड़खानी या छूने की कोशिश करें तो उसकी आंखों और नाक पर वार करें। कार्यक्रम में 400 छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राएं चुप्पी ने साधे छेड़खानी का खुल कर विरोध करें। ताइक्वांडों प्रशिक्षक मास्टर प्रवीन मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक छात्रा साहसी, निर्भीक और मजबूत बन सकती हैं। किसी भी चुनौती से मुकाबला करने के लिए शारीरिक सौष्ठव की आवश्यकता होती है। सभी को लिए कुछ व्यायाम तथा आत्मरक्षा कला का प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए। आत्मरक्षा प्रशिक्षण को लेकर बालिकाओं को बिना हथियार शरीर के नाजुक अंगों पर प्रहार करने व बचाव के तरीके सिखाए गए। मास्टर प्रवीण मिश्रा ने बच्चियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग में नी अटैक, एल्बो अटैक, फिंगर अटैक, पंच किक और एसिड अटैक से बचने की जानकारी दिया। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

आत्मरक्षा के लिए छात्रों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में अमित म िश्रा, प्रवेश सिंह, वीएस यादव, भूपेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed