फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If someone is not in intention, we will vote for him

नीयत में न हो जिसके खोट, उसे ही हम देंगे वोट

Fri, 23 Oct 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
If someone is not in intention, we will vote for him
जौनपुर। उपचुनाव में मतदान को लेकर युवा वोटर जहां उत्साहित हैं, वहीं उनमें नए विधायक से तमाम उम्मीदें भी बंधी हुई है। कोई अपनी समस्याओं का समाधान चाहता है तो कोई विकास की बात कर रहा है। हालांकि अच्छी शिक्षा, सड़क और रोजगार के मुद्दे पर सभी एकमत हैं। उनका कहना है कि विधायक ऐसा होना चाहिए, काम करने की ललक हो। वह काम करने वाला होगा तो विपरीत परिस्थितियों में कोई रास्ता जरुर निकाल लेगा। शुभम यादव का कहना है कि मल्हनी विधानसभा सीट पूर्वांचल की एक महत्वपूर्ण सीट है। हम पैसे के लालच में किसी लोभ में या डर और दबाव में आकर मतदान नहीं करेंगे। मतदान हमें उस व्यक्ति को करना है जो हमेशा हमारे बीच सुख दुख में शामिल रहा हो। हमेशा मल्हनी के विकास को लेकर सजग रहे। आकाश कुमार कहते हैं कि क्षेत्र में बिजली पानी और कानून की अच्छी व्यवस्था हो इस मुद्दे को नजर में रखते हुए हम युवाओं को मतदान करना है। जिससे हमारे क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। मल्हनी उपचुनाव को लेकर छात्र हेमंत कहते हैं कि वर्तमान में कानून व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। नागरिक अपने जान माल की सुरक्षा के लिए काफी चिंतित रहते हैं। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं कानून व्यवस्था को लेकर आम जनमानस काफी चिंतित है इसलिए इस बार मल्हनी विधानसभा में से ऐसे नेता का चुनाव करेंगे जो इन तमाम समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से देखते हुए उसका निवारण कर सके। चंदन कुमार का कहना है कि आम चुनाव के संदर्भ में यह चुनाव अलग है अगले दो साल के लिए विधायक का चुनाव करना है। इस दौरान हम जमीन से जुड़े रहने का वादा करने वाले प्रत्याशी को आजमा सकते हैं। अगर वह रोजगार, सड़क, बिजली, पानी का मुद्दा उठाने का वादा करता है तो हम उसे वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed