{"_id":"66a7f81c395f73d2b409ed94","slug":"if-panchayat-secretary-is-seen-in-the-block-premises-between-10-am-till-2-pm-action-will-be-taken-bdo-jaunpur-news-c-193-1-va11001-119614-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सुबह 10 बजे 2 बजे तक ब्लॉक परिसर में दिखे पंचायत सचिव तो कार्रवाईः बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सुबह 10 बजे 2 बजे तक ब्लॉक परिसर में दिखे पंचायत सचिव तो कार्रवाईः बीडीओ
विज्ञापन
निगोह। बरसठी के खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज ने सभी पंचायत सचिवों को पत्र जारी करते हुए उन्हें क्लस्टर के अनुसार अपने-अपने ग्राम पंचायत में रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव अगर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ब्लॉक परिसर में दिखे तो उन पर कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि इससे जन समस्या का निराकरण समय से हो सकेगा। बीडीओ ने उन पंचायत सचिवों पर नाराजगी जाहिर की जो दिन भर विकास खंड कार्यालय पर ही बैठकर समय व्यतीत करते हैं।
बीडीओ ने बताया कि मुझे शिकायत मिली कि सचिव ग्राम पंचायतों में न जाकर ब्लॉक परिसर स्थित कार्यालय में बैठकर कार्य करते हैं। इससे ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं रहती। 88 ग्राम पंचायत में तैनात 12 ग्राम पंचायत सचिव को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया कि सभी सचिव अपने क्लस्टर के ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर जनता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें और सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन कराएं। बीडीओ के पत्र के बाद पंचायत सचिवों में हड़कंप मच गया है। बीडीओ ने आगे कहा कि मनरेगा में कराए गए कार्यों में मास्टर रोल के अनुसार श्रमिकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कम श्रमिक पाए जाने पर सचिव व प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।