{"_id":"61afaaf9d7ac383c0f3a785a","slug":"if-not-the-msp-the-agitation-will-continue-jaunpur-news-vns626670752","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा
विज्ञापन
करंजाकला। ब्लाक के गुलाबी देवी महाविद्यालय में मंगलवार को जय किसान महापंचायत के लोगों को संरक्षक डा. योगेंद्र यादव का लाइव प्रसारण सुनाया गया। इस दौरान उन्होंने सिंधु बॉर्डर पर महत्वपूर्ण बैठक होने के कारण लाइव प्रसारण के जरिए कहा कि एमएसपी नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। किसान देश की नींव है। किसानों को पहली बार लिखित जवाब सरकार ने दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा उस पर चर्चा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है। किसान जब तक एकजुट रहेंगे, सरकारों को उनके सामने झुकना पड़ेगा। एक वर्ष बाद सरकार ने किसानों को समझा और तीनों कानून वापस लिया, लेकिन उनके खून पसीने की कमाई पर कीमत देने से कतरा रही है। सरकार वार्ता करें और किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को उचित मुआवजा दे। किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आविक शाहा ने कहा कि कानून वापसी के बाद अब हमें सजग रहना होगा। सरकार चुनाव के जैसे मौके पर फिर से कानून वापस लिया है, तो वह वोट की राजनीति करना चाहती है, जबकि किसान मेहनत की कमाई मांग कर रहा है। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की मांगें नहीं पूरी की जाएंगी तो संघर्ष लगातार जारी रहेगा। मौके पर दीपक लांबा, पुष्पेंद्र सिंह, अमित कुमार, राजू यादव, अर्चना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर लालचंद्र यादव लाले, रामजनम, संजय कुमार, नीरज कुमार, साहबलाल, रितेश, संजय कुमार समर बहादुर, घनश्याम सिंह, राजकुमार यादव, सभाजीत बिल्ला मौजूद रहे।