फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Idols of Lord Ganesha, Maa Lakshmi and Saraswati immersed in Shakti Kund

शक्ति कुंड में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी व सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

Sat, 06 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Idols of Lord Ganesha, Maa Lakshmi and Saraswati immersed in Shakti Kund
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के नेतृत्व में महासमिति से जुड़े समस्त पूजन समितियों की श्री गणेश, मां लक्ष्मी व मां सरस्वती की प्रतिमाएं शनिवार को आदि गंगा गोमती नदी के तट पर बने शक्ति कुंड में विसर्जित की गईं। अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नेपाली और महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में नखास के विसर्जन घाट पर बने नियंत्रण कक्ष से पूरे कार्यक्रम का संचालन हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले पंडालों में सजीं सभी प्रतिमाओं की शोभायात्रा के रूप में विसर्जन घाट लाया गया। तत्पश्चात शक्ति कुंड पर बलराम निषाद, रोहित निषाद व जनार्दन निषाद की देख-रेख में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। शोभायात्रा कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आंबेडकरनगर के विपणन अधिकारी अनिल गुप्ता व समाजसेवी डॉ. संदीप पांडेय शामिल रहे। इनका स्वागत राहुल सिंह, दिनेश यादव फौजी, सतीश मौर्य, संतोष यादव, वैभव वर्मा ने किया। शोभायात्रा की जिम्मेदारी डॉ. राम नारायण सिंह, विजय सिंह, राकेश श्रीवास्तव, दीपक चितकारिया, रामजी जायसवाल, चंद्रशेखर निषाद बबलू को सौंपी गई थी। कार्यक्रम को संपन्न कराने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अस्थाना, अजय पांडेय, आशुतोष सिंह, सुनील मौर्य, महेंद्र प्रजापति, अब्दुल्ला तिवारी, जगदीश मौर्य, महफूज अली सिद्दीकी आदि का सहयोग रहा। संचालन महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश निषाद, वैभव वर्मा, दिलीप जायसवाल, संजय शुक्ला, सत्य प्रकाश जायसवाल, शिवा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed