फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   I am bound to jam hours city

घंटों जाम में जकड़ा रहा शहर

Tue, 08 Dec 2015 12:38 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 08 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
I am bound to jam hours city
शहर में सोमवार को भीषण जाम लग गया।  लगभग हर इलाका जाम की चपेट में  फंसा रहा। दोपहर करीब 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक यही स्थिति बनी हुई  थी।
विज्ञापन


नगर के ओलंदगंज, जेसीज चौराहा, रोडवेज, टीडी कालेज, कचहरी रोड,  जोगियापुर, सद्भावनापुल, शाहीपुल, चहारसू, किला, कोतवाली, सिपाह, रुहट्टा,  पालिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर, मडिय़ाहूं पड़ाव समेत पूरा शहर जाम में फंसा  रहा।
विज्ञापन


जगह जगह वाहनों की कतार लगी रही। ट्रैफिक पुलिस को भी समझ में नहीं आ  रहा था कि आखिर जाम कैसे समाप्त कराया जाए। जाम में फंसे कइयों की ट्रेन  छूूट गई तो कई लोगों की बस भी छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल गए बच्चे भी घर देरी से  पहुंचे। जाम में फंसे लोगों के ठंड के मौसम में भी पसीने छूट गए। कलेक्ट्री,  कचहरी से निकले अधिवक्ता, वादकारी और दफ्तरों से लौटे लोगों को परेशानी का  सामना करना पड़ा।

 स्कूली बसें, ऑटो और रिक्शा भी जाम में फंसे रहे। एक तो  लगन, दूसरे शहर में लोगों की भीड़, जगह जगह बेतरतीब खड़े ठेला, वाहन और  ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों की अज्ञानता ही जाम का प्रमुख कारण है।

आए  दिन इस शहर को ऐसे जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। जाम समाप्त कराने के  लिए पुलिस, होमगार्ड और ट्रैफिक के जवान सभी हलाकान रहे। यहां तक की एक  एंबुलेंस भी शाहीपुल के पास जाम में फंसी रही।

जाम में फंसे बक्शा के  लालबहादुर, अनिल, नीरज और संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि गोदान एक्सप्रेस ट्रेन का  उनका टिकट था। मतदान  के लिए अभी वे घर आए थे।

दो घंटे से अधिक समय तक जाम  में फंसे रह गए और ट्रेन छूट गई। ओलंदगंज में जाम में फंसे महाराजगंज के  अधिवक्ता रामबहाल सिंह ने बताया कि 2:10 बजे उनकी बस महाराजगंज के लिए जाती  है लेकिन जाम में फंसने के


कारण उनकी बस छूट गई। स्कूली बसें इस कदर जाम  में फंसी रहीं कि जो बच्चे दो बजे तक घर पहुंच जाते थे वे चार बजे के बाद  पहुंचे। कुछ अभिभावक रास्ते से ही बच्चों को लेने के लिए निकले जरूर लेकिन जाम के कारण वे बसों तक नहीं पहुंच सके और काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed