Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hussain's sacrifice will show the path of humanity

Jaunpur News: इंसानियत का रास्ता दिखाएगाी हुसैन की कुर्बानी

Tue, 14 Mar 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hussain's sacrifice will show the path of humanity
नगर के जमीने मुबारक कदम रसूल छोटी लाइन इमाम बारगाह से रविवार की देर शाम शिया पंजतनी कमेटी की ओर से ऑल इण्डिया मजलिसे अजा आयोजित की गई। साथ ही कदीमी जुलूस भी निकाला गया। मजलिस में उलेमा ने कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी लोगों को इंसानियत का रास्ता दिखाएगी। कनाडा से आए मौलाना सैयद इमाम हैदर ने कहा कि ईमाम हुसैन की कर्बला के मैदान में दी गई कुर्बानी लोगों को इंसानियत का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी कुर्बानी किसी भी धर्म के इतिहास में नहीं मिलती। मौलाना असद यावर मुज्जफरपुर व मौलाना मोहम्मद बाकर मेंहदी जलालपुर अंबेडकरनगर ने कहा कि कर्बला के मैदान में बुजुर्ग से लेकर जवान और बच्चे तक के साथ इस हद तक बर्बरता की गई जिसकी चर्चा हमेशा होती रहेगी। मौलाना गुलाम अली खान हरिद्वार ने कहा कि इमाम हुसैन के चाहने वालों को चाहिए की उनके संदेश से लोगों में जागरुकता पैदा करें। मजलिस का आगाज मौलाना शेख हसन जाफर ने कुरान की तिलावत से किया। सोजख्वानी सैय्यद गौहर अली जैदी व हमनवां ने की। डा.शोहरत जौनपुरी, हसन फतेहपुरी, मेहंदी जैदी, रेयाज मोहसिन बड़ागांवी, शम्सी आजाद, खुमैनी आफाकी, वसीम, शादाब जौनपुरी ने कलाम पेश किए। कर कर्बला कर शहीदों को नजराने अकीदत पेश किया। मजलिस के बाद शबीहे ताबूत, अलम व जुलजनाह निकाला गया। जिसमें अंजुमनों ने नौहाख्वानी व मातम किया। जुलूस अपने कदीम रास्ते से होता हुआ इमाम बारगाह कदम रसूल में समाप्त हुआ। इस मौके पर दिनेश टंडन, सोमेश्वर केसरवानी, मौलाना मनाजिर हसनैन, मोहम्मद हसन नसीम, डॉ. कमर अब्बास, नेहाल हैदर मौजूद रहे। संचालन मीसम रामपुरी व मौलाना शेख हसन जाफर ने किया। आभार शाहिद मेंहदी, सै.हसनैन कमर दीपू ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed