Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband wife and son convicted of murder sentenced to life imprisonment in jaunpur

जौनपुर: हत्या के दोषी पति-पत्नी और बेटे को उम्रकैद, लाठी और फावड़े से हमला कर ली थी शख्स की जान

Wed, 04 Nov 2026 10:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 10:34 AM IST
सार

जौनपुर जिले में हत्या के दोषी पति-पत्नी और बेटे को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं प्रत्येक दोषी पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। 

विज्ञापन
Husband wife and son convicted of murder sentenced to life imprisonment in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

जौनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रूपाली सक्सेना की अदालत ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में जितेंद्र कुमार सिंह की हत्या करने एवं विकास व बृजेश सिंह पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट ने कृपा शंकर सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा देवी एवं पुत्र नितेश सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं प्रत्येक दोषी पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की आधी धनराशि वादिनी को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
घटना की प्राथमिकी मृतक जितेंद्र की पत्नी बेबी सिंह ने महाराजगंज थाने में दर्ज कराई थी। वादी के अनुसार वादिनी के पति जितेंद्र कुमार सिंह 11 अक्तूबर 2021 को सुबह 7 बजे घर के बाहर सबमर्सिबल पंप के पास झाड़ू लगा रहे थे कि अचानक पड़ोसी नितेश सिंह, कृपा शंकर सिंह, पुष्पा देवी वहां आई। 
विज्ञापन


फावड़ा, लाठी व टंगारी से जितेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। आवाज सुनकर जितेंद्र के छोटे भाई विकास व बृजेश मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में केस डायरी पेश की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed