फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband who went to see the moon of Karva Chauth died after falling down the stairs

Jaunpur News: करवा चौथ का चांद देखने गए पति की सीढि़यों से गिरकर मौत

Thu, 02 Nov 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Husband who went to see the moon of Karva Chauth died after falling down the stairs
खुटहन। करवा चौथ का चांद देखने छत पर गए पति की उतरने के दौरान सीढि़यों से गिरकर मौत हो गई। घटना खुटहन थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव में बुधवार रात की है। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। व्यक्ति की असामयिक मौत से पत्नी सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कृष्णापुर गांव निवासी विनोद कुमार दुबे(48) सुबह से ही करवा चौथ की तैयारी में फूल-माला व अन्य सामानों की व्यवस्था में पत्नी के साथ जुटे थे। शाम को करवा चौथ के पूजन के बाद पत्नी रिंकी दुबे ने कहा कि जाकर छत पर देखिए चांद निकला है या नहीं। विनोद छत पर जाकर वापस नीचे लौट रहा था कि उसका पैर सीढ़ियों से फिसल गया। वह ढुलकते हुए नीचे आंगन में आ गिरा। बेहोश पति को देख पत्नी ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर घर आ गए। उसका अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया। पत्नी रिंकी का रो-रोकर बुरा हाला था। माता मायना देवी पुत्र के सदमे में आ गईं। 14 वर्षीय बेटा राज और 12 वर्षीय शिवा के रोने से पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस बाबत खुटहन थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed