{"_id":"68e6a9fb64c5966ec60806b2","slug":"husband-gave-triple-talaq-case-filed-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-142159-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पति ने दिया तीन तलाक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पति ने दिया तीन तलाक, केस दर्ज
विज्ञापन
केराकत। विवाह के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि पति ने परिजनों के सामने तीन तलाक दे दिया। कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाल के मुताबिक सिपाह मोहल्ला निवासी नुसरत जहां ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी 7 अप्रैल 2019 को तोफीक अहमद के साथ हुई, जो प्रयागराज जिले के कोहना, थाना फूलपुर का निवासी है। शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार सामान दिए। तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग ज्यादा दहेज की मांग करने लगे। तीन लाख रुपये और बाइक न मिलने पर प्रताड़ित करने लगे। जब उसने मायके वालों को इस बारे में बताया तो उन्होंने ससुराल जाकर समझाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष ने उन्हें भी अपशब्द कहे और भगा दिया। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद जब उसने बेटी को जन्म दिया तो उसे लड़की पैदा होने का ताना दिया गया। दिसंबर 2024 में दहेज की मांग को लेकर उसे पीटा गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। इलाज न कराकर ससुराल वालों ने उसे बच्ची के साथ मायके केराकत भेज दिया।
तहरीर में बताया कि बीते 9 अगस्त को जब वह ससुराल पहुंची तो पति तोफीक अहमद, ससुर मोहम्मद शरीफ, देवर मुस्तकीम अहमद और पति के मामा अशरफुल्ला अहमद ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। लोगों के सामने पति ने एक साथ तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। धमकी दी कि दोबारा घर पर आई तो जिंदा जला दिया जाएगा। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।