फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband files case against wife's two lovers

Jaunpur News: पत्नी के दो प्रमियों पर पति ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 30 Jul 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Husband files case against wife's two lovers
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने अपनी पत्नी के साथ मोबाइल से बात करने वाले दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। यह अपने आप में अनोखा मामला है कि बात करने वालों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया हो। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गांव निवासी पति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व जनपद में हुई थी। सब कुछ ठीक-ठाक था। इधर कुछ दिनों से पत्नी गांव के ही दो गैर जातीय युवकों देर-देर रात तक बात कर रही थी। बात करने से मना करने पर पत्नी मारपीट पर उतारू हो जाती थी। किसी तरह से युवकों का मोबाइल नंबर हासिल किया। दोनों से पूछा कि क्यों पत्नी से बात करते हो तो दोनों ने कहा अपना काम करो। जब जोर देकर पूछा तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने के लिए धमकी देने लगे। धमकी को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि तहरीर मिलते ही दोनों के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed