फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband commits suicide due to dispute with wife

पत्नी से विवाद होने पर पति ने की आत्महत्या

Tue, 18 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide due to dispute with wife
रामपुर। क्षेत्र के मई गांव निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा था। उसका गला साड़ी से कसा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मई गांव के सुरेश गौतम अपनी पत्नी चंदा से शराब पीकर आए दिन बाद विवाद करता रहता था। रविवार को भी पत्नी से विवाद कर शराब के नशे में रात को कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर कमरे में तांडव मचाया और साड़ी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन उसे जगाने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। परिवार के लोगों ने खिड़की से देखा तो वह फर्श पर पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि पति-पत्नी से विवाद होने पर युवक ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था और कमरे में देखने से लग रहा था कि तांडव किया था कि गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed