मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनाबाद स्थित पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत शारदा दिनेश चौधरी के आवास पर बुधवार को अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनौरा राय गढ़ से आए अग्रेश्वर भगवान राम के शिष्य औघड़ संत पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
बाबा ने जलालपुर ब्लाक के छितौना में बाबू बैजनाथ प्रसाद शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर डा. विनोद कुमार, डा. अंजू ने बाबा की आरती की। समारोह में असलम, धर्मराज कन्नौजिया, दिनेश चौधरी, सुरेश, अशोक चौरसिया, दरोगा सिंह, लालप्रताप सिंह, संजय यादव, ठाकुर प्रसाद सिंह, आरडी चौधरी, सुनील यादव, सुभाष आदि थे।
उधर सिकरारा के खानापट्टी गांव में स्थित अवधूत कुटी पर उन्होंने कहा कि निर्मल मन से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि सुख का सागर तो अंतर में बहता है। बात केवल एक बार उसे स्पर्श करने की है।
संसार के सभी पदार्थ व शरीर इत्यादि नश्वर है। इस मौके पर बाबा दीपराज सिंह ने लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर दिनेश चौधरी, विनय सिंह, अवधेश सिंह, यदुनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह सिंह, हंसराज सिंह, दुष्यन्त सिंह, ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव आदि रहे।