फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Human life is priceless, don't waste it

Jaunpur News: अमूल्य है मानव जीवन, इसे व्यर्थ न गवाएं

Mon, 18 Nov 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Human life is priceless, don't waste it
खानापट्टी गांव स्थित अवधूत कुटी पर बनौरा आश्रम छत्तीसगढ़ (रायगढ़) पीठाधीश्वर अघोर संत शिरोमणि प्रियदर्शी राम ने रविवार को श्रद्धालुओं को अमृत रूप कथा का रसपान कराते हुए जीवन के गूढ़ रहस्यों से परिचित कराया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मानव जीवन अमूल्य है। जीव कई जन्मों के सतकर्मों के फलस्वरूप मानव योनि में आता है। इस कथन को गोस्वामी तुलसीदास ने मानस में लिखा है। बड़े भाग मानुस तन पावा, सुर दुर्लभ सदग्रंथन गावा। जिस मानव तन की महिमा सदग्रंथों ने गाई है, उसे बेकार के कार्यों में न गवाएं। हम इर्ष्या, द्वेष कलह और दुर्व्यसनों में संलिप्त हैं। इसी कारण अधोपतन को प्राप्त होते हैं। जीवन की सार्थकता तभी है, जब उसे परोपकार में लगाएं। संत महात्माओं ने भी मानव कल्याण के लिए यही रास्ता बताया। पवित्र मन से भाई-भाई, माता-पिता, बहन के साथ-साथ पास पड़ोस के लोगों के साथ भी सदव्यवहार करना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जब तक मानसिक शांति नहीं होगी, सारे कार्य निष्फल होंगे। इन सभी कल्याणकारी प्रतिफलों के लिए पुरुषार्थ जरूरी होता है। पुरुषार्थ से जीवन के सारे लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष ये चारों लक्ष्य मानव जीवन के लिए निर्धारित हैं, जिसमें सबका निचोड़ अंतिम लक्ष्य मोक्ष ही है। इससे पहले कुटी पर सुबह की आरती में शामिल हुए। प्रमुख रूप से डॉ. विनोद कुमार उनकी पत्नी डॉ. अंजू, विजय कुमार, ब्रह्मचारी, विनीत शाल्जू, दुष्यंत कुमार, अवधेश कुमार, जितेंद्र सिंह, अमित श्रीवास्तव, विजय कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। कुटी के आचार्य दिलीप पारीक ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed