फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   How the thirst was quenched, 66 lakh liters and the hope of water

Jaunpur News: कैसे बुझे प्यास, 66 लाख लीटर और पानी की आस

Tue, 30 May 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
How the thirst was quenched, 66 lakh liters and the hope of water
जौनपुर। करीब तीन लाख की आबादी वाले जिला मुख्यालय यानी जौनपुर नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। नगर पालिका और जलकर विभाग भले ही नियमित पानी का दावा करता हो, लेकिन सच्चाई इससे इतर है। प्रतिदिन करीब 66 लाख लीटर कम पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में इसकी पूर्ति लोग या तो हैंडपंपों के सहारे करते हैं या फिर खुद के सबमर्सिबल पंप के सहारे। कुछ तो बोतल बंद पानी को ही सहारा मानते हैं। संबंधित विभाग सबकुछ जानते हुए भी इस भीषण गर्मी में कुछ ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार शहर की कुल आबादी दो लाख 41 हजार से कुछ ज्यादा थी, लेकिन अब यहां की आबादी करीब तीन लाख हो गई है। इस आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 198 किमी की पाइपलाइनों को बिछाया गया है। नगर पालिका और जलकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 45 वर्ग किमी में ये पाइपलाइन कवर की गई है। यहां प्रतिदिन 40.50 एमएलडी पानी की जरूरत होती है, जबकि इन दिनों महज 34.032 एमएलडी ही पानी आपूर्ति हो पा रही है। इस तरह से 6.46 एमएलडी की कमी है। यानी करीब 66 लाख लीटर पानी की कमी है। जलकर विभाग खुद मानता है कि पानी की आपूर्ति कम हो रही है। इसमें टंकियों की खराबी, नलकूपों के कम क्षमता से पानी देना और कुछ विस्तारित क्षेत्र में अभी कोई व्यवस्था न होना बताया जाता है। जहां पानी की अधिक दिक्कत है उसमें जीतापट्टी, मदीनपुर, कुर्चनपुर का इलाका शामिल है।
विज्ञापन

----------------

इनसेट--
135 लीटर पानी देने का है मानक


जलकर विभाग के अनुसार, प्रतिदिन एक व्यक्ति को 135 लीटर पानी देना मानक के अनुसार है। जबकि इस समय जौनपुर शहर के लोगों को महज 113 लीटर ही पानी मिल पा रहा है। इस तरह से 22 लीटर पानी प्रतिदिन कम मिलता है। यानी तीन लाख लोगों को कुल मिलाकर 66 लाख लीटर कम पानी आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

टंकियों की हालत भी जर्जर, नलकूप दे रहे कम पानी

शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए पानी टंकियों की हालत ठीक होना जरूरी है। साथ ही नलकूपों से भी पानी आपूर्ति जरूरी है, लेकिन नगर के मियांपुर पीडब्ल्यूडी के समीप स्थित पानी की टंकी और भूसा गोदाम के पास स्थित टंकी जर्जर है। इससे पानी आपूर्ति नहीं हो रही। प्रत्येक की क्षमता 750 केएल की है।
....................................


चालू टंकियों की क्षमता
जलकर कंपाउंड ओएचटी नंबर-1 में स्थापित पानी टंकी 900 किलो लीटर, जबकि नंबर दो में 2000, रूहट्टा में 425, पचहटिया में 2000, खरका कॉलोनी मतापुर में 470, नईगंज में 425, पॉलिटेक्निक 1000, पुलिस लाइन में 1000 किलो लीटर की क्षमता की पानी की टंकी स्थापित की गई है, जिससे पानी की सप्लाई की जा रही है।


..................................................
वर्जन-
गर्मी में कुछ इलाके के नलकूप कम पानी दे रहे हैं और कुछ जो विस्तारित क्षेत्र हैं वहां पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 40.50 एमएलडी प्रतिदिन आपूर्ति होनी चाहिए, लेकिन यह करीब पांच-छह एमएलडी कम हो रही है। इसको लेकर नव निर्वाचित चेयरमैन से बात की गई है। जल्दी समस्या का समाधान होगा। - रागिनी मौर्या, अवर अभियंता, कलकर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed