फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Home entry done by giving the key to the house

आवास की चाभी देकर कराया गृह प्रवेश

Wed, 01 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Home entry done by giving the key to the house
जिला मुख्यालय सहित सभी 21 ब्लाक मुख्यालयों पर बुधवार को गृह प्रवेश और आवास की चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आवास की चाभी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2020-21 में पीएम आवास का लाभ पाए 23 हजार 940 और सीएम आवास का लाभ पाए 3017 लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार वर्मा व सीडीओ अनुपम शुक्ला ने पीएम और सीएम आवास योजना के 15 लाभार्थियों को चाभी बांटा, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 10 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 5 लाभार्थियों को आवास की चाभी वितरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया, जिसको मौजूद लाभार्थियों ने सुना।
विज्ञापन

सुईथाकला: ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पीएम व सीएम आवास के कुल 32 लाभार्थियों को आवास की चाभी मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख विद्या तिवारी ने सौंपी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र व प्रदेश सरकार की गरीबों को छत उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बिना भेद भाव किए सभी गरीब, पिछड़े, उपेक्षित लोगों के हितों के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अजय कुमार मिश्र, एडीओ आइएसबी सुरेंद्रनाथ, सचिव संदीप यादव, हरिश्चन्द्र यादव, रामप्रकाश दूबे, डॉ. उमेश चंद्र तिवारी व बृजेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे। बक्शा: ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव ने पीएम व सीएम आवास योजना से लाभान्वित 920 लाभार्थियों को आवास की चाभी वितरण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व सरकार की योजना के तहत हर घर को छत देना प्राथमिकता है। यह आवास पात्रों के लिए वरदान है। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है। इस दौरान एडीओ पंचायत विजय बहादुर धुरिया, सचिव महेश कुमार तिवारी, नागेन्द्र प्रताप सिंह, गुड्डू यादव, राजेश यादव, शिवाजी यादव, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर: ब्लाक सभागार में बीडीओ राजन राय ने पीएम व सीएम आवास योजना के कुल 50 लाभार्थियों में चाभी बांटी। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत रामनिहोर, विनोद सहाय श्रीवास्तव, संजय चौहान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। धर्मापुर: ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख विमलेश यादव ने पीएम व सीएम आवास के 100 लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की बुनियादी जरूरतों में मकान का सबसे अधिक महत्व है। तमाम जरूरतमंदों को अपनी इसी जरूरत को पूरा करने के लिए आजीवन संघर्ष करना पड़ता है। परन्तु वर्तमान सरकार गरीबों की इस जरूरत को पूरा करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। सरकार उन्हें आवास, पेयजल, नि:शुल्क राशन, शौचालय आदि की सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के दे रही है। कार्यक्रम में धर्मापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, एडीओ पंचायत ब्रह्मजीत, बीडीओ रवि कुमार सिंह, सचिव बाबूलाल, संजय श्रीवास्तव, अरविंद यादव, चन्द्रशेखर गुप्ता, रजनीश पांडेय व श्रुति गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed