फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holiday opposes the mid-day meal

छुट्टी में मिड डे मील का किया विरोध  

Tue, 24 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 24 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Holiday opposes the mid-day meal
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम को पत्रक सौंपने पहुंचे प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक।
गर्मी की छुट्टी में भी मिड डे मील योजना चालू रखने के विरोध में शिक्षक मुखर हो गए हैं। सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के दोनों गुटों ने डीएम को पत्रक देकर मांग किया कि अगर योजना को चलवाना ही है तो उन्हें इससे दूर रखा जाए।
विज्ञापन


किसी कार्यदायी संस्था से योजना का संचालन करवाया जाए। प्राथमिक शिक्षक संघ के दर्जनों की संख्या में शिक्षक सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां अपनी मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में शिक्षकों ने कहा है कि सूखा को देखते हुए सरकार ने भले ही स्कूलों में छुट्टी में भी बच्चों को खाना खिलवाने की योजना बनाई पर पर ज्यादा संभावना है कि इस फैसले से ग्राम प्रधानों को ही लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक नेताओं ने कहा कि अगर सरकार की मंसा यही है तो किसी कार्यदायी संस्था को इसकी जिम्मेदारी दे दी जाए। शिक्षकों को इससे मुक्त रखा जाए। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने उनकी बात शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इस मौके पर अरविंद शुकल, अमित सिंह, लालसाहब यादव, रविचंद्र , सरोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed