फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holi festival celebrated with gaiety

हर्षोल्लास से मनाया गया होली का त्योहार

Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Holi festival celebrated with gaiety
फोटो-ओलंदगंज में होली खेलते लोग - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। जगह-जगह होली गीतों का आयोजन किया गया। खेतासराय में परंपरागत तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच होली का जुलूस निकालकर लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। जगह-जगह डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया। दोपहर बाद एक दूसरे के घर जाकर होली की बधाई दी और गुझिया खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में होली के गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए। देर शाम एक-दूसरे के घर जाकर मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। नईगंज, अंजही, कटरा, स्टेशन रोड और साहबगंज सहित अन्य जगहों पर कपड़ा फाड़कर होली खेलने को लेकर कई लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र के कुडि़यारी गांव में पुरानी परंपरा के अनुरूप ढोल-मजीरे के साथ डीह बाबा मंदिर से होली की शुरुआत हुई। समापन शीतला माता मंदिर में हुई। होली खेलने के बाद मिथिलेश चंद्र पांडेय, अशोक पांडेय, संतोष पांडेय, अजय सिंह, कमला यादव ने फगुआ, चैता, पचरा, भजन, गजल गाकर झूमने पर मजबूर कर दिया। करंजाकला क्षेत्र होली के दिन क्षेत्र में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों व अन्य माध्यमों से होली के त्योहार का लुत्फ उठाया। खुटहन रुस्तमपुर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ के आवास पर होली मिलन समारोह व फगुआ गायन का आयोजन हुआ। विधायक रमेश सिंह का स्वागत किया। गायकों में झिन्नू दुबे, सदानंद दुबे, हरिश्चंद्र मिश्र ने यह भारत देश हमारा गजब कर डाला गीतों पर लोग झूमते रहे। नेवढि़या क्षेत्र के इटाएं, जयसिंहपुर, गोपालापुर बाजार, बुद्धीपुर, बासापुर, नोकरा, रामनगर, जूड़पुर, अहिरौली, आदीपुर होली को पर खूब अबीर गुलाल उड़ा। धर्मापुर शीतला चौकिया धाम से बारात निकली गई। युवाओं की टोली ़फाग गीत गाते हुए सूरज घाट पहुंचे। गोमती नदी में स्नान किया। बरातियों के नहाने के बाद ही दुल्हन सूरज घाट से ़गायब हो जाती है। बाराती फि़र बेरंग दुल्हन के बगैर वापस चौकियां धाम की ओर प्रस्थान करते हैं। बारात में विनय गिरी, सचिन गिरी, आकाश गिरी, अनील साहू, बृजेश माली, हिमांशु माली, अतुल साहू मौजूद रहे। मछलीशहर क्षेत्र में होली पर रंग गुलाल लगाकर लोगों ने पारंपरिक लोक गीत फगुआ, चइता, बेलवइया गाते पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। पारंपरिक गीत बंसवरिया से कागा उडि भागा, मोर सइयां अभागा ना जागा, सिर पीटई सुदामा रोवई बिरज में किसने लूटी हमारी झोपडि़यां आदि गीतों पर लोग झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ में होली का त्योहार शुक्रवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों व अन्य माध्यमों से होली के त्योहार का लुत्फ उठाया।

बक्शा क्षेत्र के सुजियामऊ गांव में शुक्रवार को पारंपरिक होली गीत का आयोजन किया गया। आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ने पुष्प वर्षा कर होली की बधाई दी। रामेश्वर त्रिपाठी, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, डॉ. मनोज मिश्र, विद्यानंद उपाध्याय, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे। खेतासराय नगर का परंपरगत होली जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। पीस कमेटी और हिंदू मुस्लिम एकता मंच व सभासदों ने सहयोग किया। गोला बाजार से जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस में होलिका समिति के अध्यक्ष जगदंबा पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सभासद मनीष गुप्ता, अनिल प्रजापति, शांतिभूषण मिश्रा, संजीव गुप्ता शामिल रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद, सभासद शमीम अहमद ,आरिफ बबलू, इलियास मोनू, हिंदू मुस्लिम एकता मंच शकील आतिश, महमूद खान, सेंट्रल पीस कमेटी सैयद ताहिर, मोहम्मद असलम खान, नवाब अहमद आदि मौजूद रहे। एसडीएम शाहगंज नीतीश कुमार, सीओ शाहगंज अंकित कुमार, थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय मुस्तैद रहे। जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही थी।

शहर में होली के दौरान मस्ती करती युवाओं की टोली।

शहर में होली के दौरान मस्ती करती युवाओं की टोली।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed