फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   High officials snatched the chain from the woman's neck

उच्चकों ने महिला के गले से छीनी चेन

Mon, 30 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
High officials snatched the chain from the woman's neck
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज रोड पर स्थित सार्थक पेट्रोल पंप के पास सोमवार को बाइक सवार दो उचक्के महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस वाकये के दौरान स्कूटी के गिर जाने से महिला को चोट आई। पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कड़ेरेपुर थाना क्षेत्र के बदलापुर निवासी रामप्रताप सिंह पत्नी साधना सिंह को स्कूटी से बदलापुर इलाज कराने आए थे। दवा लेने के बाद वह अपने घर जा रहे थे। जैसे ही सार्थक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो उचक्कों ने उन्हें धक्का देकर स्कूटी से गिरा दिया। जब तक राम प्रताप सिंह कुछ समझ पाते तब तक उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। स्कूटी से गिरकर साधना सिंह घायल भी हो गईं। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बारे में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed