फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   High mast will be set up at ten places in the city

शहर में दस स्थानों पर लगेंगे हाई मॉस्ट

Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
High mast will be set up at ten places in the city
शहर में दस प्रमुख स्थानों पर हाई मॉस्ट लगाए जाएंगे। ताकि लोगों को रात में आवागमन में सुविधा हो सके। कुछ स्थानों पर 16 मीटर की ऊंचाई पर हाई मॉस्ट लगाने का कार्य शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख की आबादी वाले शहर में प्रकाश के लिए व्यवस्था तो की गई है, लेकिन साधारण लाइट ही लगाई गई है। जिसकी रोशनी काफी कम रहती है। इससे शहर में रात के समय आवागमन में लोगों को दिक्कत होती थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से अब शहर के प्रमुख चौराहों व तिराहों पर 16 मीटर ऊंचाई पर हाई मॉस्ट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पालिका प्रशासन ने दस प्रमुख स्थानों रामघाट, वाजिदपुर तिराहा, नईगंज तिराहा, आंबेडकर तिराहा, कलीचाबाद, जेसीज चौराहा, सिपाह, पालिटेक्निक चौराहा, चौकिया चौराहा व कलेक्ट्रेट परिसर आदि में हाई मॉस्ट लगाने की कार्ययोजना बनाई है। अभी रामघाट, वाजिदपुर तिराहा, नईगंज तिराहा, सिपाह, चौकिया धाम चौराहे पर हाई मॉस्ट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अन्य चयनित स्थानों पर भी हाई मॉस्ट लगाने का कार्य भी शुरू कर पूरा किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि रात के समय पूरे शहर में उजाला रहे, इसके लिए 10 प्रमुख स्थानों पर 16 मीटर ऊंचाई पर हाई मॉस्ट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही सभी चयनित स्थानों पर हाई मॉस्ट लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed