फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hey shitla maiya, you are very happy

हे शीतला मइया, तेरा खूब जयकारा हो

Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hey shitla maiya, you are very happy
शीतला धाम चौकिया में आयोजित श्रृंगार महोत्सव के समापन अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मां शीतला धाम चौकिया में चल रहे तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव का भजन संध्या के साथ समापन हुआ। सोमवार की देर रात तक चले कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने जहां भजनों की प्रस्तुति दी तो आकर्षक झांकियों पर भी लोग मोहित हो गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विनोद सोनी, विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश सिंह, मुख्य आयोजक आनंद यादव ने मां शीतला के दरबार में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायक कलाकार कन्हैया लाल यादव ने ‘अगले जनम मोहे चिरई बनैती, रहती तोहरे भवनवा हो...’ पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वाराणसी की प्रियंका पांडेय ने ‘हे शीतला मइया, तेरा खूब जयकारा हो...’ पर भक्ति रस से सराबोर किया। सुल्तानपुर की गायिका ज्योति शर्मा के ‘रामजी की सेना चली...’ पर पूरा माहौल श्री राममय हो गया। नेहा जायसवाल ने मां काली के रूप में नृत्य किया। एक्टर आशीष माली ने विकलांग का किरदार निभाकर मां शीतला की महिमा बताई तो दर्शकों की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम में व्यस्थापक डब्बू यादव, मंदिर प्रबंधक अजय कुमार पंडा, सुजीत मौर्य, राजेश साहू राजू, अमर जौहरी, सूरज सेठ, अविनाश सन्नी, दिनेश टंडन, अमित मौर्य, गौतम गिरि, राजू गुप्ता, कुमार विनीत, सलमान शेख, साहिल खान, मिलन माली आदि उपस्थित रहे। संचालन संजीव शर्मा ने किया। आयोजक आशीष माली ने अतिथियों को मां शीतला का चित्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed