फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hey.....heard this child so much, why are you in a hurry

अरे.....तनी सुना ये बचवा,काहे उतावला हउअ, कुछैय घंटवा में फरियाई जाई

Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hey.....heard this child so much, why are you in a hurry
जौनपुर। जनपद की नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान हो चुका है। 35 लाख 10 हजार 929 मतदाताओं में से 20 लाख 7 हजार 504 मतदाताओं 121 प्रत्याशियों के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके परिणाम की घोषणा 10 मार्च को होनी है। ऐसे में किसके सिर पर सजेगा ताज को लेकर हर कोई उत्सुक है। इसके लिए शहर से लेकर गांव-गांव तक के चट्टी-चौराहों पर अड़ियां सजी दिख रहींहैं। जहां न सिर्फ एक ही बात हो रही है कौन कहां से कैसे जीत रहा और किस कारण कौन हार रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में नागरिक एक बार सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण किया, जहां आखिर में मछलीशहर विधानसभा सीट के छाछो गांव में पहुंच गया। जहां चल रहे चुनावी चर्चा के दौरान उमाकांत शुक्ला के मुंह से यह सुनने को मिला अरे तनी रुकअ ये बचवा, सुनई क आदत डालअ, काहे के एतना उतावला होत बाटअ, कुछई घंटवा में हो जाई दूध क दूध पानी हो।
विज्ञापन

जो नागरिक के दिमाग में बैठ गई और इसके बाद सीधे शहर होते हुए बुधवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचा, जहां खूब चहल-पहल और भीड़भाड़ दिखी। यहां सभी दलों के लोग जुटे थे। हर कोई अपनी-अपनी ही सुनना रहा था। भाजपा के समर्थक रमेश ने इबार तो रजा मजा आई ग। लागत बा पिछली बार से अधिकई सीट मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां मौजूद सपा के रामधारी ने कहा, अरे काहे नाई, इ रजा जौनपुर हव, कल फरियाई जाए, जवन ऐतना बोलत बाटअ न कुल बंद होई जाई, सपा वाले ऐतना परेशान होत बाटेन त जरूर कवनों बात बा, तभी, कांग्रेस को लेकर हमेशा पक्ष रखने वाले अनूप पहुंचे और बोल पड़े चचा का हाल बा, तोहई दुनू जने के नींद नाई आवत बा, अरे जा आराम कई ल, कुछ घंटई में कुल फरियाई जाए, तभी सिद्दीकपुर निवासी प्रदीप कुमार पहुंचे कक्का, एक बात कही, बुरा मत बना, जब कुलि तूही सब जीत जाबअ त बसपा क का होई, जिलवा में इक्कव सीट न पाई का।

इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर दिखाई पड़ गए,जिन्हें देख नागरिक उनके पास पहुंच गया तो जिलाध्यक्ष बोले पड़े का भइया, का हाल बा, अउर बताव, इस पर नागरिक चुनावी चर्चा करने लगा, जिसपर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा ई एक्जिट पोल पहिले से तय रहा, मतगणना होई द सरकार त हमार बने। इसके बाद नागरिक भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह से फोन पर बात किया तो उन्होंने कहा हा, भइया का हाल बा, अउर बतावअ, जिसपर नागरिक ने उनसे चुनाव को लेकर पूछा तो वह कहने लगे भइया, कवनों दिक्कत नाई बा, ए क्जिट पोल भी हमारे पक्ष में है, कवनों दिक्कत नाई बा, सरकार हमार ही बने। जिलवऊ में हम जीतत बाटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed