फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Heavy rain accompanied by thunderstorms, waterlogging at many places, relief from heat

तेज गरज के साथ झमाझम बारिश, कई स्थानों पर जलभराव, तपन से मिली राहत

Thu, 21 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by thunderstorms, waterlogging at many places, relief from heat
जौनपुर। जनपद में बुधवार को शाम पांच बजे के बाद सावन का लोगों को एहसास हुआ। तेज गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई तो कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया। वहीं, देर शाम तक शहर के कुछ नीचले इलाके के लोगों की घरों में पानी घुस गया। इससे नगर पालिका के व्यवस्था की पोल भी खुल गई।हालांकि इसके पहले कई इलाकों में बूंदाबादी के बाद तेज उमस पड़ने लगी थी, जिसे देखकर परेशान हो गए थे। हालांकि, लगातार गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को इस झमाझम बारिश ने राहत दी है। वहीं, किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद ही आसमान में बादल मंडराने लगे और दोपहर चार बजे के बाद से झमाझम बारिश हुई। लेकिन, हर बार की तरह इस बार भी नगर निकायों के व्यवस्था की पोल खुल गई। राज कॉलोनी का सीवर जाम होने के कारण बरसात में पानी कई लोगों के घरों में घुस गया। इससे वे परेशान जहां दिखे वहीं, नगर पालिका को कोसते नजर आए। राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी अुतल कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह के दौरान उड़ीसा पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून द्रोणी के अपनी सामान्य अक्षीय स्थिति से दक्षिण की तरफ मध्य भारत के ऊपर स्थानांतरित हो जाने के फलस्वरूप बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं का आवेग थम गया था। इससे पूर्वांचल सहित प्रदेश भर में बारिश में व्यापक कमी आने के साथ ही तापमान में प्रभावी वृद्धि दर्ज की गई। वर्तमान भू-भौतिकीय एवं ऊष्मागतिकीय परिस्थितियों के अंतर्गत मानसून द्रोणी के उत्तरी स्थानांतरण के साथ लगभग अपनी सामान्य स्थिति में पहुंचने तथा प्रदेश में मेरठ और ़फुर्सतगंज से होते हुए राजस्थान के श्री गंगानगर से उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित होने के कारण आर्द्र पुरवा हवाओं का आवेग बढ़ने से 20 जुलाई को दोपहर बाद शुरू हुई वर्षा के स्थानीय वितरण एवं तीव्रता में वृद्धि होने से पूर्वांचल में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिसके आगामी 3-4 दिनों के दौरान रूक रूक कर ऐसे ही जारी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जौनपुर के बक्शा में शाम 05:30 बजे तक 3.5 मिमी. बारिश दर्ज की गई, जिसके फलस्वरूप अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके आगामी 2-3 दिनों के दौरान प्रभावी गिरावट के साथ 35 डिग्री सेल्सियस नीचे आ जाने की संभावना है। अभी तक मानसून ऋतु के दौरान जौनपुर जनपद की कुल संचयी वर्षा 256.4 मिमी. के दीर्घावधि औसत के सापेक्ष मात्र 28.6 मिमी. रही है जो इस अवधि के अपने दीर्घकालिक औसत से 89 प्रतिशत कम है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed