फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Heaven descends on earth with flickering lamps

Jaunpur News: झिलमिल दीयों से धरती पर उतरा स्वर्ग

Thu, 06 Nov 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Heaven descends on earth with flickering lamps
शीतला धाम चौकिया में जलाए गए दीपक। संवाद
जौनपुर। देव दीपावली पर बुधवार को विभिन्न घाटों पर दीये जलाए गए। घाटों पर झिलमिलाते दीयों से धरती पर स्वर्ग उतर आया। इस दौरान एक लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। देव दीपावली पर समितियों की तरफ से विशेष आयोजन किए गए।
विज्ञापन




शाही पुल के समीप गोपी घाट पर गोमती महाआरती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, विशिष्ट अतिथि डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी डाॅ.कौस्तुभ, सीडीओ ध्रुव खाड़िया मौजूद रहे। अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश सिंह ने की। घाट को दीयों से सजाया गया था। इसके अलावा पुरानी बाजार में स्थित गोकुल घाट पर 21 हजार दीये जलाए गए। नगर के पान दरीबा वार्ड के प्रेम राजपुर गांव में दो घाट हैं। यहां बजरंगबली घाट व पीपल घाट पर करीब दो से ढाई हजार दीये जलाए गए। बेगमगंज वार्ड के रंगीली घाट पर पांच हजार दीये जलाए गए। ओलंदगंज स्थित विसर्जन घाट पर करीब 25 हजार दीये जलाए गए। धर्मापुर :
विज्ञापन

शीतला चौकिया धाम स्थित कुंड पर देव दीपावली के मौके पर 51 हजार दीये जलाए गए।
सिंगरामऊ :
श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में 11 हजार दीये जलाकर देव दीपावली मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा रहे। दीपों व झालरों से मंदिर परिसर को सजाया गया था। यहां आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में एक चैनल के प्रसिद्ध भजन गायक प्रियम त्रिपाठी व अनीता अन्नी ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जलालपुर :
क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को देव दीपावली मनाई गई। मंदिर एवं कुंड लाइटों व 5100 दीपों से जगमग हो उठे। काफी संख्या में लोगों ने गंगा आरती में भाग लिया। गंगा आरती व झांकी का उद्घाटन मंदिर के अध्यक्ष रविशंकर सिंह, प्रबंधक मुरलीधर गिरी, माला सिंह, पंकज सिंह ने दीप जलाकर किया। वाराणसी से आए ब्राह्मणों ने आरती की। इसके बाद प्रयागराज से आए जादूगर ने अपने जादू का जलवा बिखेरा।



मड़ियाहूं :
कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार की रात मड़ियाहूं स्थित प्रसिद्ध चंडिका माता मंदिर 5100 दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने माता चंडिका की आराधना कर दीपदान किए और सुख-समृद्धि की कामना की।




शाहगंज :
रामजानकी मंदिर बौलिया घाट व बुढ़वा बाबा मंदिर पोखरे पर करीब 31 हजार दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। रामजानकी मंदिर बौलिया घाट पर महंत बाबा धीरज दास के नेतृत्व में 21 हजार दीप जलाए गए। बौलिया घाट पर सीओ अजीत सिंह ने पूजा अर्चना की। वहीं बुढ़वा बाबा मंदिर पोखरे को अक्षत अग्रहरि के नेतृत्व में 10 हजार दीये जलाकर परिसर को सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed