{"_id":"6a06be294861b8d4c007735f","slug":"heatwave-warning-in-varanasi-temperature-forecast-to-reach-47-degrees-within-six-days-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: काशी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से लू की चेतावनी, छह दिन में 47 डिग्री जाएगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: काशी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से लू की चेतावनी, छह दिन में 47 डिग्री जाएगा तापमान
Fri, 15 May 2026 12:03 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 15 May 2026 12:03 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में आंधी- बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार से मौसम ने करवट ले लिया है। सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं कल लू की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
तेज धूप के कारण घाटों पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंधी और बारिश के बाद जिले में लू की चेतावनी जारी कर दी गई है। 16 से 19 मई तक तीखी धूप के साथ तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। दिन में करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, नमी 60 फीसदी से अधिक रही।
विज्ञापन
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से काशी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो दिन बाद काशी लू की चपेट में आ सकता है। अगले छह से सात दिनों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; हादसे ने छीन लिया सिंदूर: शादी के 16 दिन बाद उजड़ गया ब्यूटी का सुहाग, चार बहनों का इकलौता भाई था गोविंदा
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, 20 मई तक दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।बुधवार को आई आंधी के बाद बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने नुकसान का आकलन कराया। आंधी में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, छह पशुओं की मौत हो गई और 14 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा चार पशुबाड़ों को भी नुकसान पहुंचा है।