फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health team reaches corona patient from trukla

ट्रूकालर से कोरोना मरीज तक पहुंची स्वास्थ्य टीम

Mon, 26 Apr 2021 06:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Health team reaches corona patient from trukla
मीरगंज। कोरोना की जांच कराने के बाद मोबाइल बंद कर गायब हुए कोविड पाजिटिव के घर तक कोरोना निगरानी टीम ट्रूकालर के जरिए पहुंच गई। स्वास्थ्य कर्मियों के काफी कहने के बाद भी अस्पताल नहीं गया और एंबुलेंस वापस कर दिया।
विज्ञापन

अदारी गांव का एक व्यक्ति मछलीशहर स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जांच कराकर अपना मोबाइल बंद कर लिया। इधर उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने पर कोरोना निगरानी की टीम उसके घर का पता लगाने के लिए फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। कई दिन परेशान होने के बाद ट्रूकालर की सहायता से उसका असली नाम पता चल गया तो कोरोना निगरानी की टीम उसके घर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान उसने मोबाइल खराब होना बताया। टीम के बहुत आग्रह करने के बाद भी वह व्यक्ति एल-1 अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। कोरोना निगरानी टीम के चिकित्सक डॉ. बीएल यादव ने बताया कि दो दिन से उसके घर जाकर उसे जौनपुर भेजने की सलाह दी जा रही है, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हो रहा है। उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed