फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Head scribe line spot on misinformation

गलत सूचना देने पर हेड मुंशी लाइन हाजिर

Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Head scribe line spot on misinformation
शाहगंज। क्षेत्र के ढंडवारा कलां गांव में बीते सप्ताह दो वर्गों के बीच हुई मारपीट और पथराव मामले में पुलिस अधीक्षक को दर्ज मुकदमे की गलत जानकारी देना हेड मुंशी को भारी पड़ा। एसपी ने हेड मुंशी दिनेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

ढंडवारा गांव में राजभर बस्ती के युवक तेज रफ्तार बाइक लेकर डा. आसिफ के मकान के सामने से निकल रहे थे। कुछ लोगों ने विरोध किया। बात बढ़ने पर लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर काफी संख्या में पहुंचे बस्ती के लोगों ने डाक्टर के घर पर पथराव करते हुए वहां मौजूद लोगों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई कि घटना में दोनों पक्षों की तहरीर पर हल्की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जबकि एक पक्ष की पैरवी पर पुलिस ने गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया था। गलत सूचना देने पर एसपी ने हेड मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed