{"_id":"5f2af3bc8ebc3e3d233dbb67","slug":"havan-pujan-bunty-sweets-with-manas-path-jaunpur-news-vns539895369","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानस पाठ के साथ हुआ हवन पूजन, बंटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानस पाठ के साथ हुआ हवन पूजन, बंटी मिठाई
विज्ञापन
नेवढ़िया क्षेत्र के बसापुर गांव में ग्रामीणों द्वारा निकली गई रामरथ यात्रा।
- फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। राम मंदिर के भूमिपूजन के उपलक्ष्य में रामजानकी मंदिर में भी अनुष्ठान हुआ। विधायक रमेशचंद्र मिश्र की देखरेख में आचार्यों ने शंखनाद के साथ पताका पूजन और हवन कराया। अनुष्ठान के लिए श्रीरामजानकी मंदिर परिसर को सजाया गया था। गंगा प्रसाद सिंह, बक्शा ब्लाक प्रमुख सजल सिंह, ब्लाक प्रमुख पति महराजगंज विनय सुिंह, बदलापुर की ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, मिथिलेश सिंह, विनोद मौर्या, जय कुमार सिंह, पंकज मिश्र, सुरेश चौहान, दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद रहे। बरईपार, शाहगंज के संकट मोचन मंदिर पर भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान रामचंद्र तिवारी,रमेश यादव, सुरेंद्र यादव, केशव यादव, उमाशंकर, संजय तिवारी आदि सक्रिय रहे। कोतवाली सकरा के शिव मंदिर में वाचस्पति पांडेय, कमलेश, दिनेश तिवारी, विकास पांडेय आदि ने सुंदर कांड का पाठ किया।
भगवा हुआ पूरा नगर
शाहगंज/केराकत। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी श्रीश मोदनवाल के आह्वान पर शाहगंज नगर इकाई ने अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि के नेतृत्व में नगर के सभी घरों और दुकानों पर भगवा झंडा लगाया गया। शाम को दीप जलाकर शंखनाद किया गया। खुटहन के महमदपुर गुलरा गांव के शिव मंदिर पर ग्रामीणों ने 108 झंडों से पूरे मंदिर को सजा दिया। उसरौली, डिहिया, रुस्तमपुर, दौलतपुर, सौरइया, इमामपुर, जौकाबाद, बिशुनपुर, पिलकिछा आदि गांवों में भी भजन कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ हुआ। आतिशबाजी की गई। केराकत में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भूपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में छह क्विंटल हलवा का वितरण किया। इसमें सुनील गुप्ता, ऋषि निषाद, बच्ची विश्वकर्मा, हजारी निषाद, संतोष साहू, श्रवण पटवा, विकास जायसवाल आदि की सक्रिय भागीदारी रही। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री मुकेश 51 किलो लड्डू का वितरण किया गया। मुफ्तीगंज के बेलाव गांव में उद्योगपति इंद्रपाल सिंह ने तीन दिवसीय संकीर्तनयज्ञ का आयोजन किया। जमुआरी, भारत भारती साधना पीठ इंटर कॉलेज पतौरा आदि में भी अनुष्ठान हुए।
गांव-गांव हुआ जय श्रीराम का उद्घोष
बक्शा। सुल्तानपुर गांव महावीर मंदिर, सुजियामऊ मां काली मंदिर, चुरावनपुर चौमुखबीर मंदिर, बक्शा हनुमानगढ़ी मंदिर, उमरक्षा गांव में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सुल्तानपुर में वेदप्रकाश शुक्ल, शैलेंद्र दुबे, अवनीश दुबे, विपिन कुमार शुक्ल, जयशंकर दुबे, विनोद तिवारी, प्रेमप्रकाश शुक्ल आदि ग्रामीणों ने पताका के साथ जय श्रीराम का उद्घोष कर गांव में परिक्रमा की। सुजियामऊ काली मंदिर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय, लक्ष्मीशंकर उपाध्याय, संदीप सिंह, रामू उपाध्याय, शुभम उपाध्याय आदि ने सुंदरकांड का पाठ किया। चौमुख बीर मंदिर में देर शाम दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया। पुजारी बाबा रामलखन दास, विहिप मठ मंदिर अध्यक्ष ओंकार गुप्ता, मठ मंदिर प्रमुख शिवकुमार उपाध्याय, सियाराम दास, नवनीत उपाध्याय, सुरेंद्र मौर्य, शिवम उपाध्याय, शिवकुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने निकाली श्रीराम रथयात्रा
नेवढ़िया। बासापुर गांव में गाजेबाजे के साथ श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई। राम, लक्ष्मण और सीता की झांकी वाला रथ बासापुर शिव मंदिर से चला। आगे-आगे भगवा झंडे व गाजेबाजे के साथ सैकड़ों राम भक्त चल रहेते। नोकरा, सारंगडीह लौहारदेव मंदिर, खोरावीर गांव का भ्रमण करते हुई यात्रा शिव मंदिर पहुंची। ओंकारनाथ दुबे, जयप्रकाश दुबे, सुरेंद्र दुबे, अनिल दुबे, मनोज दुबे, नागेंद्र दुबे, बब्बू, डब्बू, मनीष दुबे, सुभाष, संतोष, दीपक, विनायक, अमित, किशन, नितिन, राकेश आदि रहे। उधर, रामपुर के हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ कर लड्डू वितरित किया। मंडल महामंत्री रमेश दुबे ने कार्यक्रम का संयोजन किया। शाम को लोगों ने घरों पर दीप जलाए। कार्यक्रम में फूलचंद कन्नौजिया, संतोष पांडेय, सुभाष दुबे, अंजनी दुबे आदि साथ रहे।

11- अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद सिपाह स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर पर श्रीरामजानकी की आरती- फोटो : JAUNPUR

14-अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन होने के बाद बदलापुर में सुदरकांड समापन के बाद हवन करते विधायक रम- फोटो : JAUNPUR