फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Havan and puja completed for the consecration of the Durga idol ...

Jaunpur News: अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से बनवाए दो पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Havan and puja completed for the consecration of the Durga idol ...
अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। सत्यापन के दौरान अनियमितता उजागर होने पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बेलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जहानागंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के बरहतीर गांव के बेलाल अहमद ने दो बार पासपोर्ट बनवाया है। पहली बार 24 नवंबर 2016 को जारी पी5932243 नंबर का पासपोर्ट बनवाया था। इसमें मौलवी का अंकपत्र व शपथ पत्र संलग्न किया था। अंकपत्र में नाम बेलाल अहमद और जन्मतिथि एक जनवरी 1987 दर्ज थी। वर्ष 2024 में उसने बी9456696 नंबर का दूसरा पासपोर्ट बनवाया, जिसमें अपना नाम अलमद बेलाल और जन्मतिथि 1 जनवरी 1997 दर्ज कराई।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दूसरे पासपोर्ट के आवेदन के साथ लगाए गए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों में भी अलग-अलग व्यक्तिगत विवरण दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया अलग पहचान और दस्तावेजों के आधार पर दूसरा पासपोर्ट प्राप्त करना नियमों के विपरीत पाया गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed