फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   hangama in meeting

क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा

Fri, 06 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 06 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
 विकासखंड सुजानगंज के ब्लाक सभागार में   क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सदस्याओं ने अपात्रों को योजना का लाभ दिए जाने और गांव में साफ सफाई नही किए जाने पर एतराज जताया। जिला पंचायत सदस्य नंहकू राम यादव ने एडीओ समाज कल्याण अब्दुल हमीद पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा असहायों व वृद्ध जनों को दिए जाने वाले पेंशन योजनाओं का लाभ अपात्र
विज्ञापन


लोगों को दिलाने के लिए बड़े पैमाने पर वसूली हो रही है। अपात्रों को लाभ मिल रहा है, जबकि पात्र के पास धिकारियाें को घूस देने के लिए धन नही है। कई बार उनसे ब्लाक कार्यालय में संपर्क किया गया लेकिन वे अनुपस्थित रहे।  बैठक में भी  अनुपस्थित रहे। उन्होंने खेमपुर करौरा सहित आस पास के  गांवों में
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की समस्या से अवगत कराते हुए उपकेन्द्र की मांग किया। खंड शिक्षा अधिकारी वंशीधर पांडे को अवगत करते हुए बताया कि ग्राम सभा सुल्तानपुर में सफाई कर्मियों के तैनाती के बाद भी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से झाड़ू तथा नाली साफ-करवाया जाता है। इसके पूर्व  बीडीओ जयेश प्रताप सिंह ने मनरेगा,


राज्य वित्त, तेरहवां वित्त आदि की जानकारी ग्राम प्रधानों को जानकारी दी। समस्याओ को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी  या कर्मचारी जो अपने कार्यों को लेकर लापरवाही  कर रहे हैं उनकी जांच कराकर उनके  कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सुभाष चन्द्र सरोज ने किया। इस अवसर पर डा. यूके सान्याल, रंजू द्विवेदी, दिनेश मिश्र, बच्चन सिंह, जिलेदार दुबे, रज्जन मिश्र, डब्बू पटेल, शशिकांत तिवारी, चिंता मिश्र आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed