फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Half of the city's eight-hour power cut

आधे शहर की आठ घंटे गुल रही बिजली 

Mon, 18 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
टीबी अस्पताल स्थित फीडर नंबर एक पर रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे पीपल का पेड़ गिरने और नईगंज स्थित 33केवी फीडर में खराबी आने से आधे शहर में आठ घ्‍ांटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इन कमियों को दूर कर विभाग के कर्मचारियों ने अपराह्न डेढ़ बजे  बिजली आपूर्ति बहाल किए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार की सुबह पांच बजे अचानक नईगंज स्थित 33 केवी फीडर का ब्रेक डाउन हो गया था। जिससे नईगंज पावर हाउस की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा टीबी अस्पताल स्थित फीडर नंबर एक पर पीपड़ का पेड़ गिर गया था। जबकि फीडर नंबर तीन पर ट्रांसफार्मर जल गया था। जिससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान नई गंज से लेकर ओलंदगंज, मियांपुर, टीबी हास्पिटल, तारापुर कालोनी, मातापुर आदि मुहल्लों की बिजली गुल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे  लोग अपने दैनिक दिनचर्या का काम नहीं कर पाए। वहीं गर्मी व उमस के कारण लोग बेहाल रहे। उधर विभाग ने उक्त कमियों को ठीक कर डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बहाल किया। लेकिन तब तक साढ़े आठ घंटे का समय गुजर गया था। इससे लोग परेशान हुए। बिजली आने के बाद लोगों ने स्नान आदि का कार्य किया। साथ ही उनको  गर्मी व उमस से निजात मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed