फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hadrat only used to dance in my marriage

बैंड बजा न आ रही बरात, दूल्हा-दुल्हन हो रहे साथ

Thu, 07 May 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Hadrat only used to dance in my marriage
जौनपुर। किसी ने धूमधाम से बेटे की बरात ले जाने की हसरत सजाई थी तो किसी का सपना था कि वह बेटी को भव्य समारोह के बीच डोली में बिठाकर विदा करेगा। नाते-रिश्तेदारों ने भी कई महीने पहले से शादियों की तैयारियां शुरू कर दी थी। होटल, मैरेज लॉन, बग्घी, पालकी सबकी एडवांस बुकिंग थी। अचानक हुए लॉक डाउन ने ऐसा अड़ंगा लगाया कि सबके सपनें आंखों में ही धरे रहे गए। न बैंड बज रहे हैं और न ही बरात सज रही है। मैरेज लॉन सूने पड़े हैं। ज्यादातर शादियां कैंसिल कर दी गई हैं। जो हो रही हैं, उनमें भी मेहमान नदारद हैं। सिर्फ परिवार के लोग ही इसमें शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

24 मार्च से लॉक डाउन लागू होने के बाद से जिले में अब तक तीन सौ से अधिक शादियां कैंसिल होने का अनुमान है। मार्च, अप्रैल, मई में अच्छा मुहूर्त होने के बाद भी ज्यादातर लोगों ने शादी कैंसिल कर दी है। जिनके पास मजबूरी है, वही शादियां हो रही हैं। इनमें भी न कोई भव्यता और न ही वाह्य आडंबर। गिनती के 10-15 लोगों की मौजूदगी में सभी रस्में निभाई जा रही हैं। तमाम ऐसी शादियां हो रही हैं, जिनके लिए तिथि आगे न बढ़ाना मजबूरी है। यह उन मामलों में ज्यादा है, जिनके परिवार में कोई सदस्य बूढ़ा या बीमार है या फिर उसे कहीं दूर जाना है। अब तक 20 से अधिक शादियां हो चुकी हैं। घरों में बेहद करीबी पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए दूल्हा-दुल्हन ने मास्क लगाकर सात फेरे लिए हैं। ऐसे आयोजनों ने वर-वधू पक्ष का खर्च भले ही घटा दिया है, लेकिन होटल, मैरेज हाल से लेकर बैंड, बाजा, घोड़ी, बग्घी, सजावट, टेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी चपत लगी है।
विज्ञापन

-
शादी में शामिल हुए पांच लोग
करंजाकला के सिद्दीकपुर निवासी जितनू गुप्ता के बेटे रवि गुप्ता की शादी केराकत के पेसारा निवासी गुलाब की बेटी रोशनी के साथ 11 अप्रैल को तय थी। शादी न टालने की मजबूरी थी, इसलिए दूल्हे के साथ सिर्फ पांच लोग ही शादी में पहुंचे। इसमें एक सहबाला, दूसरा जेठ तो तीसरा दूल्हा का पिता है। बेहद सादगी से रस्में निभाई गई। गुलाब का कहना है कि कम खर्च में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परिजनों ने तिथि आगे बढ़ाई तो दूल्हा-दुल्हन ने खुद रचा ली शादी
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदाबाद निवासी देव कुमार के बेटे विशाल की शादी सिरकोनी ब्लाक के गडहर गांव निवासी नंदलाल की बेटी सुनैना के साथ तय थी। पूरी तैयारी हो चुकी थी। दूसरे चरण का लॉक डाउन होने पर दोनों के परिजनों ने शादी की तिथि आगे बढ़ाने पर सहमति दे दी थी, मगर दूल्हा-दुल्हन को यह मंजूर नहीं था। घरवालों की मर्जी के विरुद्ध दोनों ने 18 अप्रैल को शादी का मन बना लिया। बाद में परिजनों ने भी रजामंदी दे दी। सैदाबाद के मंदिर में उनकी सादगी से शादी पूरी हुई। अब रिशेप्सन के लिए लॉक डाउन खत्म होने का इंतजार है।
मामा ने पूरी कराई शादी की रस्म
केराकत कस्बा के गोलाबाजार निवासी श्रेय गुप्ता का विवाह नगर के ही शेखजादा मोहल्ला निवासी राकेश पटवा की बेटी नैंसी के साथ 26 अप्रैल को तय थी। भव्य समारोह की पूरी तैयारी थी, मगर इसी बीच लॉक डाउन हो गया। कोरोना के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी कराई गई। लड़की के मामा सुशील पटवा ने अपने खर्च से शादी की रस्म पूरा कराया।

अधिकांश होटल, लॉन में जून तक की शादियां कैंसिल
शहर के अधिकांश मैरेज लॉन में जून तक की शादियां कैंसिल हो चुकी हैं। सिपाह स्थित होटल रीवर व्यू के डायरेक्टर जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि अप्रैल से जून तक करीब 30 शादियां, मीटिंग और दो फिल्मों की शूटिंग होनी थी। बुकिंग पहले किए गए थे, लेकिन लॉक डाउन के कारण सब रद्द हो गए। वाजिदपुर स्थित सिद्धार्थ उपवन मैरेजहाल व रेस्टोरेंट के संचालक विशाल सिंह के मुताबिक अप्रैल से जून तक शादियों के लिए 30 बुुकिंग हुई थी। लाकडाउन के चलते तिथि कैंसिल होती जा रही हैं। जून तक के वैवाहिक कार्यक्रम कैंसिल हो गए हैं। यही हाल ओलंदगंज स्थित रघुवंशी, उत्सव होटल, पूजा पैलेस, किशन-कन्हैया पैलेस, अकबर पैलेस सहित अन्य मैरेज हाल का भी है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed