फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Guard of honour given to former cabinet minister

Jaunpur News: पूर्व कैबिनेट मंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पुत्र आशु सिंह ने दी मुखाग्नि

Tue, 21 Apr 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Guard of honour given to former cabinet minister
मुंगराबादशाहपुर। रामनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना की शव यात्रा में उमड़ी
मुंगराबादशाहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना (81) का सोमवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पैतृक आवास मुंगराबादशाहपुर के रामनगर में मंगलवार को राजकीय सम्मान व गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। शव यात्रा में हजारों लोग शामिल रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झंडा लपेटकर श्रद्धांजलि दी। रसूलाबाद घाट पर नम आंखों से उनके पुत्र अभिषेक उर्फ आशु सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अंतिम विदाई के दौरान पूरा रामनगर गमगीन दिखा। लोगों ने कहा, उनकी सरलता, विकास कार्यों और राजनीतिक सूझबूझ का कोई सानी नहीं था। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व विधायक नदीम जावेद समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व पूर्व मंत्री कुंवर वीरेंद्र सिंह सोमवार रात्रि में ही रामनगर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी थी। पूर्व मंत्री के निधन पर सांसद सीमा द्विवेदी, पूर्व आईजी बद्री सिंह,पूर्व मंत्री सुभाष पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, ब्लाक प्रमुख सत्येदं सिंह फंटू पूर्व मल्हनी प्रत्याशी मनोज सिंह, अजय शंकर दूबे, राजीव प्रताप सिंह, गुड्डन सिंह, चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य, अनुपम सिंह, रिषिकेश सिंह, नीशू केशरी, रेखा सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


राजनीतिक सफर
अरुण कुमार सिंह मुन्ना का राजनीतिक जीवन 1969 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से शुरू हुआ। 1971 में इलाहाबाद विवि के अध्यक्ष, 1973 में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने। 1974 में एमएलसी, 1977 में मछलीशहर से विधायक निर्वाचित हुए। 1980 से 1990 तक लगातार विधायक रहे और सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 1991 में रारी विधानसभा से भी विधायक चुने गए। 2003 से 2005 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 1996 में जौनपुर सदर और 1998 में मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
पूर्व कैबिनेट मंत्री के निधन पर शोकसभा
सिकरारा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यूपी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना के निधन पर पूरा जनपद मर्माहत है। मंगलवार को क्षेत्र के शेरवां बाजार में कलवारी गांव के प्रधान जवाहर लाल गौतम की अध्यक्षता में श्र्द्धाजंलि बैठक आयोजित हुई। लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया। रविंद्र सिंह, ग्राम प्रधान भैया लाल, लाल साहब सिंह, संजीव सिंह, संजय सिंह , अजय कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री के निधन पर शोक सभा
मछलीशहर। तहसील बार के सभागार में मंगलवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शोक सभा में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद दिन भर अदालती कार्य स्थगित रहा। शोक सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, अशोक श्रीवास्तव, हुबेदार पटेल, वेद प्रकाश श्रीवास्तव,आर. पी. सिंह सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed